Last Updated:
आगरा ऐतिहासिक स्मारकों के साथ अपने स्वादिष्ट खान-पान के लिए भी जाना जाता है. यहां का पनीर बटर मसाला भी खाने के शौकीनों के बीच खास पहचान बना चुका है. पनीर, बटर और 12 अलग-अलग मसालों से तैयार इस डिश की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींचती है. शाम होते ही इसे खाने के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगती है.
Agra Famous Paneer Butter Masala: उत्तर प्रदेश का आगरा शहर अपने ऐतिहासिक स्मारकों के साथ-साथ स्वादिष्ट खाने के लिए भी मशहूर है. यहां का पनीर बटर मसाला भी लोगों को खूब पसंद आता है.
आगरा के एक दुकानदार के मुताबिक, इसे घर के शुद्ध मसालों और शुद्ध अमूल बटर से तैयार किया जाता है. पनीर के नरम टुकड़ों को मसालेदार और मलाईदार ग्रेवी में पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू खास हो जाती है.
तवे पर पकते मसालों और बटर की खुशबू दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींचती है. दुकानदार के मुताबिक, कई ग्राहक इसकी खुशबू से आकर्षित होकर दुकान तक पहुंच जाते हैं. गर्मागर्म पनीर बटर मसाला नान, रोटी या पराठे के साथ परोसा जाता है. आगरा आने वाले खाने के शौकीन इसे जरूर खाना पसंद करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पनीर बटर मसाला बनाने वाले कारीगर संतोष कुमार ने बताया कि इसकी खासियत मसालों के साथ-साथ इसे बनाने के तरीके में भी है. इसकी ग्रेवी के लिए साफ और ताजी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. ग्रेवी में सब्जियों के साथ ड्राई फ्रूट्स भी डाले जाते हैं, जिससे इसका स्वाद और ज्यादा अच्छा हो जाता है. ग्राहकों की पसंद का भी खास ध्यान रखा जाता है.
अगर कोई ग्राहक ज्यादा तीखा पसंद करता है तो मसालों की मात्रा बढ़ा दी जाती है. वहीं, कम तीखा खाने वालों के लिए स्वाद हल्का रखा जाता है. गर्मागर्म पनीर, बटर और मसालों से तैयार यह डिश लोगों को खूब पसंद आती है. यही वजह है कि पनीर बटर मसाला खाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.
आगरा की इस मशहूर डिश को खाने के लिए शाम होते ही दुकानों पर भीड़ जुटने लगती है. दुकानदार संतोष कुमार ने बताया कि शाम 6 बजे के बाद उन्हें एक पल की भी फुर्सत नहीं मिलती. उन्होंने बताया कि पनीर बटर मसाला 12 अलग-अलग मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है. ताजी सामग्री, बटर और मसालों से तैयार इस पनीर बटर मसाला की कीमत 260 रुपये है.