होमफोटोलाइफ़फूड

सब्जी बनाने का मन नहीं? ट्राई करें ठेचा पराठा, चटनी के साथ लगेगा लाजवाब

Last Updated:

Thecha Paratha Recipe: रांची में खासतौर पर लोग ठेचा पराठा बनाते हैं. दरअसल, इसमें पराठे के अंदर स्टफिंग के रूप में लहसुन, अदरक, मिर्ची, मूंगफली जैसी कई सारी चीजों के मिश्रण को भरा जाता है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है. इसे खासतौर पर आप गेस्ट को परोस सकते हैं, वह भी केवल चटनी के साथ. रांची की गृहणी उषा बताती हैं कि इसके लिए सबसे पहले आपको आटा लेने की जरूरत है. साधारण तौर पर जिस तरीके से आप आटा गूंथते हैं, बिल्कुल वैसे ही पहले गूंथ लीजिए. इसके बाद सबसे पहले ठेचा की स्टफिंग तैयार कर लीजिए. इसके लिए आपको मूंगफली लेनी है. मूंगफली को अच्छे से भून लेना है और उसका छिलका उतार लेना है.

फिर उसमें पूरी ठेचा की स्टफिंग फैला दीजिए और फिर जैसे लच्छा पराठा बनाते हैं, चाकू से एक-एक स्लाइस काटकर बिल्कुल उसी तरह लच्छा पराठे के रूप में बेल लेना है. इसके बाद इसे तवे पर चढ़ाकर दोनों तरफ अच्छे से सेंक लीजिए.

तवे पर अच्छे से घी के साथ पकाने के बाद इसे नीचे उतार लीजिए और चटनी के साथ परोसिए. यकीन मानिए, इसके साथ केवल दही भी चल जाएगा, सब्जी की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

खाने में यह इतना स्वादिष्ट लगता है कि अगर आपको कभी सब्जी बनाने का मन न करे, तो यह ठेचा पराठा और चटनी या फिर अचार का परफेक्ट कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment