होमफोटोलाइफ़फूड

बची हुई रोटी को मत फेंकना! 5 ऐसी टेस्टी डिशेज बनाएं कि घरवाले मांगेंगे बार-बार

Last Updated:

Leftover Roti Recipes: घर में अक्सर रात की रोटियां बच जाती हैं और अगले दिन इन्हें देखकर समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए. अगर आप भी बची हुई रोटी को फेंक देते हैं, तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी क्रिएटिविटी से बची रोटी से स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली कई डिशेज तैयार की जा सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 आसान रेसिपी, जो बची रोटी का स्वाद ही बदल देंगी.

अक्सर रात के खाने में कुछ रोटियां बच जाती हैं और अगले दिन समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए. ऐसे में कई लोग बची हुई रोटियों को फेंक देते हैं, जबकि थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इन्हीं रोटियों से स्वादिष्ट नाश्ता और स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं. इससे खाने की बर्बादी भी कम होगी और घर में मौजूद चीजों से नई डिश भी बन जाएगी. आइए जानते हैं बची हुई रोटी से बनने वाली 5 आसान और स्वादिष्ट रेसिपी.

बची हुई रोटियों को पतली-पतली स्ट्रिप्स में काट लें. एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां डालकर हल्का भूनें. अब इसमें रोटी की स्ट्रिप्स डालें और नमक, काली मिर्च व थोड़ा सा सोया सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 2-3 मिनट पकाने के बाद स्वादिष्ट रोटी नूडल्स तैयार हैं. इसे बच्चों के टिफिन में भी दिया जा सकता है.

रोटी को पिज्जा बेस की तरह इस्तेमाल करें. इसके ऊपर पिज्जा सॉस या टमाटर की चटनी लगाएं. फिर बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, कॉर्न और थोड़ा चीज डालें. ऊपर से ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़ककर इसे तवे या ओवन में तब तक गर्म करें, जब तक चीज पिघल न जाए. यह झटपट बनने वाला स्नैक शाम की भूख के लिए अच्छा विकल्प है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बची हुई रोटी को छोटे टुकड़ों में काटकर हल्का कुरकुरा होने तक सेंक लें. अब एक प्लेट में रोटी के टुकड़े रखें और ऊपर उबले आलू, प्याज, टमाटर और थोड़ा दही डालें. इसके बाद हरी चटनी, इमली की चटनी, चाट मसाला और सेव डालकर सर्व करें. इससे घर पर ही स्वादिष्ट चटपटी चाट तैयार हो जाएगी.

रोटी को तवे पर हल्का गर्म करें. इसमें पनीर भुर्जी, मिक्स सब्जियां या बची हुई सब्जी भरें. ऊपर से प्याज, हरी चटनी और थोड़ा चाट मसाला डालकर रोटी को रोल कर लें. इसे नाश्ते या शाम के स्नैक के रूप में खाया जा सकता है. यह जल्दी तैयार होने वाला और पेट भरने वाला विकल्प है.

रोटियों को छोटे टुकड़ों में काट लें. पैन में थोड़ा तेल डालकर राई, जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाएं. अब प्याज और हल्की कटी सब्जियां डालकर भूनें. रोटी के टुकड़े, हल्दी, नमक और थोड़ा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. कुछ मिनट में स्वादिष्ट रोटी उपमा तैयार हो जाएगा.

बची हुई रोटी को फेंकने के बजाय इस तरह अलग-अलग डिशेज में इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, रोटी को इस्तेमाल करने से पहले उसकी ताजगी जरूर जांच लें. अगर उसमें बदबू, फफूंद या खराब होने के कोई संकेत दिखाई दें, तो उसे इस्तेमाल न करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment