Last Updated:

Kathal Ke Beej Ki Sabji: कटहल की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी पर एक बार मिथिलांचल स्पेशल कटहल के बीज की सब्जी भी ट्राई करें. इसकी तैयारी में थोड़ा समय लगता है पर इसे बनाना काफी आसान है. खाने वाले कहते हैं कि ये मटन जैसी लगती है.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा. मिथिलांचल में कटहल के बीज का उपयोग कर मटन जैसी स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है. यह कहावत ‘आम के आम गुठलियों के दाम’ को चरितार्थ करती है, जहां कटहल के फल के साथ-साथ उसके बीज भी इस्तेमाल किए जाते हैं. यह सब्जी बनाना काफी आसान है और टेस्ट इतना बढ़िया होता है कि खाने वाले पूरी प्लेट साफ कर देते हैं. हालांकि बीजों को निकालने और छीलने में काफी मेहनत लगती है और ये काम पहले से कर लिया तो सब्जी बनाने में बहुत समय नहीं जाता.

कटहल के बीज का महत्व
मिथिला की गृहिणी रीना चौधरी के अनुसार, कटहल का हर हिस्सा उपयोगी होता है. जहां कच्चे कटहल की सब्जी और पके कटहल का फल पसंद किया जाता है, वहीं इसके बीज से बनने वाली सब्जी विशेष रूप से प्रसिद्ध है. यह सब्जी इतनी स्वादिष्ट होती है कि लोग इसे मटन के विकल्प के तौर पर भी देखते हैं.

मटन स्टाइल कटहल बीज सब्जी बनाने की विधि
रीना चौधरी ने कटहल के बीज से मटन स्टाइल सब्जी बनाने की विधि साझा की है. सबसे पहले, पके कटहल से निकले बीजों को धोकर धूप में सुखाया जाता है. सूखने के बाद उनके ऊपर का सफेद छिलका हटाकर साफ किया जाता है. इन बीजों को कुकर में पानी डालकर दो सीटी आने तक उबाला जाता है, ताकि वे नरम हो जाएं.

सब्जी तैयार करने की प्रक्रिया
इसके बाद, आलू को छोटे टुकड़ों में काटकर सरसों के तेल में सुनहरा होने तक फ्राई किया जाता है. उसी तेल में उबले हुए कटहल के बीजों को भी हल्का फ्राई किया जाता है. मसाला तैयार करने के लिए बारीक कटी प्याज को सरसों के तेल में तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाकर भूना जाता है. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूना जाता है.

मसाला और अंतिम चरण
एक कटोरी में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक को पानी में घोलकर भूनी हुई प्याज में मिलाया जाता है. इस मसाले को तब तक भूना जाता है, जब तक तेल अलग न होने लगे. मसाला तैयार होने पर इसमें फ्राई किए हुए आलू और कटहल के बीज डालकर अच्छे से मिलाया जाता है.

आवश्यकतानुसार पानी डालकर उबाल आने पर मीट मसाला डालकर 5 मिनट तक पकाया जाता है. आप चाहें तो इस स्टेज पर सीटी भी मार सकते हैं या पहले से पकी सब्जी को ऐसे ही पकाकर खा सकते हैं. अंत में हरी धनिया से गार्निश करना न भूलें. यह सब्जी चावल के साथ बहुत बढ़िया स्वाद देती है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment