Last Updated:
Raksha Bandhan Traditional sweets: निमाड़ अंचल में रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के साथ पारंपरिक मिठाइयों के लिए भी खास माना जाता है. बुरहानपुर जिले में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के बाद उन्हें खाजा और फैनी जैसी पारंपरिक मिठाइयां भेंट करती हैं. इन मिठाइयों के बिना यहां कई परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व अधूरा माना जाता है.
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन नजदीक आते ही बुरहानपुर के मिठाई बाजारों में खाजा और फैनी बनाने का काम शुरू हो गया है. दुकानों पर इनकी मांग बढ़ने लगी है. खास बात यह है कि खाजा स्वादिष्ट होने के साथ लंबे समय तक सुरक्षित भी रहता है. उचित तरीके से रखने पर यह करीब एक सप्ताह तक खराब नहीं होता. इसलिए लोग इसे अपने रिश्तेदारों और भाइयों के लिए आसानी से खरीदकर ले जाते हैं.
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट हलवाई निलेश राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि खाजा बनाने के लिए मुख्य रूप से रवा, मैदा, घी और शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है. सबसे पहले रवा और मैदा को मिलाकर आटा तैयार किया जाता है. इसमें घी का उपयोग किया जाता है, जिससे मिठाई में कुरकुरापन और खास स्वाद आता है. इसके बाद आटे की परतें तैयार कर उन्हें आकार दिया जाता है और घी में सेंका तला जाता है. अंत में इसे चाशनी में डुबोकर तैयार किया जाता है. इसी प्रक्रिया के कारण खाजा बाहर से कुरकुरा और अंदर से स्वादिष्ट बनता है. वहीं फैनी भी रक्षाबंधन के समय बुरहानपुर में काफी पसंद की जाती है. त्योहार के दिनों में बहनें मिठाई के साथ फैनी भी भाइयों को भेंट करती हैं.
पीढ़ियों से चली आ रही है परंपरा
स्थानीय लोगों के अनुसार, पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी लोगों के बीच बनी हुई है. अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर बाजार की मिठाई के बजाय घर पर कुछ पारंपरिक बनाना चाहते हैं, तो खाजा आसानी से तैयार किया जा सकता है. घर में उपलब्ध रवा, मैदा, घी और शक्कर से इसे बनाकर भाई-बहन के इस खास त्योहार को और भी यादगार बनाया जा सकता है.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में रक्षाबंधन का पर्व इस खास मिठाई के बिना अधूरा माना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनको खाजा और फैनी मिठाई भेंट करती है जिससे यह पर्व मनाया जाता है यह परंपरा कई पीढ़ियों से चलती आ रही है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें