Last Updated:
Bhilwara Food Recipe: भीलवाड़ा शहर के आर के कॉलोनी निवासी पूजा कुमारी सांखला ने बताया कि खीरा ककड़ी को सबसे पहले अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें छीलकर कद्दूकस कर लें. कद्दूकस करने के बाद खीरा-ककड़ी का जो बुरादा तैयार होगा उसे एक बर्तन में रख लें. अगर इसमें ज्यादा पानी दिखाई दे तो हल्के हाथ से अतिरिक्त पानी निकाल सकते हैं.
भीलवाड़ा – आमतौर पर देखा जाता है कि जब घर पर कोई ऐसी सब्जी बन जाए जो हमें खाने की इच्छा नहीं होती है या फिर स्वाद उसका हमें पसंद नहीं आता है. कई बार रोज की सब्जी खाकर अगर आप ऊब गए हो तो घर पर आसान तरीके से खीरा ककड़ी का क्रश रायता बना सकते हैं. आप कुछ मिनटों में टेस्टी और ठंडा रायता तैयार कर सकते हैं. इसे तैयार करने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती हैं. खास बात यह है कि किचन में मौजूद कुछ सामान्य मसालों की मदद से यह रायता महज 5 मिनट में तैयार हो जाता है. खीरा और ककड़ी से बनने वाला यह रायता खाने के साथ बेस्ट टेस्टी डिश मानी जाता है. इसे रोटी, पराठे, पूरी या फिर रोज की सब्जी के साथ परोसा जा सकता है. इसका स्वाद हल्का, ताजा और ठंडक देने वाला होता है. अगर खाने में कुछ अलग और झटपट बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए काफी काम की हो सकती है.
भीलवाड़ा शहर के आर के कॉलोनी निवासी पूजा कुमारी सांखला ने बताया कि खीरा ककड़ी को सबसे पहले अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें छीलकर कद्दूकस कर लें. कद्दूकस करने के बाद खीरा-ककड़ी का जो बुरादा तैयार होगा उसे एक बर्तन में रख लें. अगर इसमें ज्यादा पानी दिखाई दे तो हल्के हाथ से अतिरिक्त पानी निकाल सकते हैं. अब एक दूसरे बर्तन में ताजा दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें. इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा-ककड़ी का बुरादा डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद स्वाद के अनुसार नमक डालें. रायते का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा लाल मिर्च पाउडर और भुना हुआ जीरा पाउडर भी डाला जा सकता है. रायते को खास देसी स्वाद देने के लिए आखिर में इसका तड़का लगाया जाता है. इसके लिए एक छोटी कड़ाही में थोड़ा सा तेल या घी गर्म करें. इसमें राई और जीरा डालें. चाहें तो स्वाद के अनुसार थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं. मसाले हल्के चटकने के बाद गैस बंद कर दें और तैयार तड़के को सीधे रायते के ऊपर डाल दें. अब रायते को अच्छी तरह मिला लें. आपका खीरा-ककड़ी का क्रश रायता तैयार है. इसे कुछ देर ठंडा करके या तुरंत खाने के साथ परोसा जा सकता है.
कम सामग्री में बनता है टेस्टी रायता
इस रायते की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए किसी स्पेसल सामग्री की जरूरत नहीं होती हैं. खीरा, ककड़ी, दही और किचन में मौजूद सामान्य मसालों से ही इसे आसानी से बनाया जा सकता है. अचानक घर आए मेहमानों के लिए भी यह झटपट तैयार होने वाली डिश बेनिफिसल हो सकती है. रोज की सब्जी से अलग स्वाद लेने के लिए खीरा-ककड़ी का यह देसी रायता एक आसान ऑप्शन है. महज पांच मिनट में तैयार होने के कारण इसे व्यस्त समय में भी आसानी से बनाया जा सकता है.
About the Author
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ें