वजन घटाने के लिए अक्सर लोग डाइटिंग करने की सलाह देते हैं। लेकिन कई बार कुछ अच्छी आदतें भी आपके वेट लॉस में असरदार रोल प्ले करती हैं। इंस्टाग्राम पर तानिया नाम की एक महिला ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने खाना स्किप किए बिना अपना 32 किलो वजन कम किया है। हालांकि वजन घटाने के लिए वो कुछ आदतों पर स्ट्रिक्ट होकर अड़ी रहती हैं। उन्होंने अपनी इन आदतों के बारे में फैंस के साथ भी शेयर किया है। 

वजन घटाने में असरदार 5 आदतें 

प्रोटीन को चुनें- तानिया के अनुसार, पर्याप्त प्रोटीन का सेवन उनकी दिनचर्या का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मैं हर दिन कम से कम 30 ग्राम प्रोटीन दिन में तीन बार लेती हूं। आपको प्रोसेस्ड प्रोटीन की जगह असली प्रोटीन लेना चाहिए जैसे अपने खाने से। वजन घटाने के लिए खाना कम करना या खाने में प्रोटीन शामिल न करना भले ही मोटापा थोड़ा कम कर दे, लेकिन इससे आपका शरीर सुडौल नहीं रहेगा। प्रोटीन मांसपेशियों के लिए जरूरी है और इससे सही तरीके से वजन कम होता है। प्रोटीन खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

रोज व्यायाम करें- वजन घटाने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। तानिया के मुताबित वजन घटाने में नियमितता बहुत जरूरी है। भले ही आप रोज एक समय पर व्यायाम न कर पाएं लेकिन रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है। कई बार लोग काम के चक्कर में व्यायाम करना छोड़ देते हैं। लेकिन आप समय को आगे पीछे करके कुछ देर व्यायाम के लिए जरूर निकालें। सही समय का इंतजार करना छोड़कर जब समय मिले एक्सरसाइज कर लें।

वजन उठाए- तानिया की दिनचर्या में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी एक अहम हिस्सा है। वह वजन उठाकर खुद को चुनौती देने और मजबूत होने के साथ-साथ धीरे-धीरे वजन बढ़ाने की सलाह देती हैं। उन्होंने कहा हर बार खुद को चुनौती देते हुए जितना हो सके उतना भारी वजन उठाएं। इससे मोटे नहीं होंगे बल्कि बॉडी टोन हो जाएगी। हफ्ते में 3 बार वेट लिफ्टिंग जरूर करनी चाहिए। 

पर्याप्त पानी पिएं- मोटापा कम करने में खाने के जितना ही पानी पर ध्यान देना भी जरूरी है। शरीर के हाइड्रेशन के लिए आपको दिनभर में 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। तानिया ने कहा कि अच्छी मात्रा में पानी पीने से वो खुद को कहीं ज्यादा ऊर्जावान महसूस करती हैं। इससे उन्हें वर्कआउट और रिकवरी में भी मदद मिलती है। 

अच्छी नींद है जरूरी- मोटापा कम करने में अच्छी नींद भी महत्वपूर्ण रोल प्ले करती है। कई बार भरपूर आराम मिलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर एक न्यूली मदर के लिए, लेकिन जितना हो सके नींद पूरी करें और जब समय मिले शरीर को आराम दें। इससे शरीर को हैवी वर्कआउट के बाद रिकवरी में मदद मिलती है। वजन कम होता है और नई मांसपेशियां बनती हैं। अच्छी नींद से आपकी ओवर ऑल हेल्थ में सुधार आता है। 

 





Source link

Write A Comment