Lingverse ने IFA 2026 में iKairos नाम का नया AI डिवाइस पेश किया है, जो डेस्कटॉप रोबोट और पहनने वाले Pendant दोनों के तौर पर काम कर सकता है. यह डिवाइस यूजर की रोजमर्रा की एक्टिविटी, पसंद और एक्सपीरिएंस से जानकारी जुटाकर उसी आधार पर सुझाव देने के लिए डिजाइन किया गया है.

iKairos का मुख्य हिस्सा एक गोल आकार का AI Core है, जिसे अलग-अलग हार्डवेयर में लगाया जा सकता है. IFA 2026 में इसे छोटे डेस्कटॉप रोबोट के अंदर दिखाया गया है. जरूरत पड़ने पर इस Core को निकालकर गले में Pendant की तरह पहना जा सकता है.

डेस्कटॉप मोड में रोबोट आसपास की चीजों को देख सकता है, जबकि पेंडेंट मोड में यह डेस्क से बाहर भी यूजर के साथ रह सकता है. इस तरह डिवाइस दिन के अलग-अलग हिस्सों से जानकारी जुटाता रहता है.

LifeOS समझेगा आपकी आदतें

iKairos को पावर करने वाला LifeOS अलग-अलग समय पर जुटाई गई जानकारी को आपस में जोड़कर यूजर की आदतों, पसंद, रिश्तों और एक्सपीरिएंस को समझने की कोशिश करता है.

उदाहरण के लिए, अगर कोई यूजर अक्सर सेलिंग की बात करता है लेकिन कभी इसे सीखने नहीं जाता, तो सिस्टम बाद में उसके लिए शुरुआती Sailing Lesson का सुझाव दे सकता है. इसी तरह कोई आर्टवर्क या दूसरी चीज यूजर को पसंद आती है, तो iKairos उसकी विजुअल जानकारी याद रखकर बाद में उसे दोबारा याद दिला सकता है.

कंपनी के मुताबिक, भविष्य में इस AI Core को दूसरे कंपैटिबल हार्डवेयर, जैसे होम रोबोट्स, में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी समय के साथ इकट्ठा हुई यूजर की जानकारी नए डिवाइस को भी उसकी आदतों और पसंद को समझने में मदद कर सकती है.

Privacy का भी रखा गया ध्यान

iKairos में फिजिकल कैमरा शटर, प्राइवेसी इंडिकेटर लाइट और मैनुअल म्युट बटन दिए गए हैं. वॉइस डिटेक्शन और Capture का काम डिवाइस पर ही किया जाता है. यूजर यह कंट्रोल कर सकता है कि डेटा क्लाउट प्रोसेसिंग के लिए भेजा जाए या नहीं.

Lingverse का कहना है कि डेटा ट्रांसफर और स्टोरेज के दौरान एन्क्रिप्ट किया जाता है और कंपनी इसे अपने AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल नहीं करेगी. यूजर रॉ डेटा कितने समय तक सेव रहेगा, यह भी तय कर सकता है और जरूरत पड़ने पर अलग-अलग रिकॉर्ड या पूरा अकाउंट डेटा डिलीट कर सकता है.

फिलहाल iKairos को IFA 2026 में शोकेस किया जा रहा है. Lingverse ने इसकी बिक्री की तारीख और कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है.



Source link

Write A Comment