Last Updated:
Lauki Rabri Recipe: अगर लौकी की सब्जी खाकर मन भर गया है, तो इस बार इससे शाही लौकी रबड़ी बनाकर जरूर ट्राई करें. इसके लिए लौकी को छीलकर कद्दूकस करें और उसका अतिरिक्त पानी निचोड़ लें. अब कड़ाही में थोड़ा घी डालकर लौकी को कुछ मिनट भूनें. दूसरी ओर फुल क्रीम दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं. इसमें भुनी लौकी और मावा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. स्वादानुसार चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए काजू-बादाम डालें. जहां धीमी आंच पर कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें. ठंडी होने पर इसे मेवों से सजाकर परोसें. इसकी क्रीमी बनावट और शाही स्वाद सभी को खूब पसंद आएगा.
लौकी का नाम सुनकर अगर बच्चे और बड़े मुंह बनाने लगते हैं, तो इस बार इससे स्वादिष्ट लौकी रबड़ी बनाकर खिलाएं. इसके लिए लौकी को छीलकर कद्दूकस करें और उसका पानी निचोड़ लें. कड़ाही में थोड़ा घी डालकर लौकी को हल्का भूनें. अब फुल क्रीम दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं और इसमें भुनी लौकी व मावा मिलाएं. स्वादानुसार चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए काजू-बादाम डालें. कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें. ठंडी होने पर मेवों से सजाकर परोस सकते हैं. इसका क्रीमी और शाही स्वाद सभी को खूब पसंद आएगा. ( प्रतीकात्मक फोटो )
लौकी रबड़ी बनाने के लिए आपको 2 कप कद्दूकस की हुई लौकी, 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 100 ग्राम मावा (खोया), आधा कप चीनी और 2 बड़े चम्मच घी चाहिए. जहां स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर और कुछ केसर के धागे लें. सजावट के लिए 8-10 बारीक कटे बादाम, 8-10 पिस्ता और 1 बड़ा चम्मच कटे काजू रखें. इन सामग्री से घर पर आसानी से स्वादिष्ट, क्रीमी और शाही लौकी रबड़ी तैयार की जा सकती है. ( प्रतीकात्मक फोटो )
सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छी तरह धो लें और कद्दूकस कर लें. अब इसका अतिरिक्त पानी हल्का निचोड़ें, लेकिन पूरी तरह पानी न निकालें, ताकि रबड़ी का स्वाद और टेक्सचर अच्छा रहे. भारी तले वाली कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें और इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें. जहां मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक इसे भूनें, जब तक लौकी की कच्ची महक दूर न हो जाए. इसके बाद इसमें 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब धीमी-मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए दूध और लौकी को पकने दें, ताकि मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगे. ( प्रतीकात्मक फोटो )
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब लौकी और दूध के मिश्रण को धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि दूध कड़ाही के तले में चिपके नहीं. जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें मावा, चीनी, इलायची पाउडर और केसर के धागे डालें. इसके बाद सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं. इस दौरान रबड़ी को लगातार चलाते रहें. अब इसमें बारीक कटे बादाम, पिस्ता और काजू डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जब रबड़ी गाढ़ी और क्रीमी हो जाए, तो गैस बंद कर दें. इसे ठंडा करके मेवों से सजाएं और स्वादिष्ट लौकी रबड़ी परोसें. ( प्रतीकात्मक फोटो )
लौकी रबड़ी तैयार होने के बाद इसे कुछ देर हल्का ठंडा होने दें. इसके बाद रबड़ी को सर्विंग बाउल में निकालें. ऊपर से बारीक कटे बादाम, पिस्ता, काजू और कुछ केसर के धागे डालकर अच्छी तरह गार्निश करें. आप इसे अपनी पसंद के अनुसार हल्का गर्म या ठंडा, दोनों तरह से परोस सकते हैं. हालांकि, ठंडी लौकी रबड़ी का स्वाद और भी ज्यादा लाजवाब लगता है. इसे कुछ घंटे फ्रिज में ठंडा करने के बाद सर्व करें और शाही मिठाई का आनंद लें. ( प्रतीकात्मक फोटो )
लौकी से बनी यह रबड़ी स्वादिष्ट मिठाई होने के साथ घर पर आसानी से तैयार होने वाली डिश भी है. इसमें दूध, मावा और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को शाही और टेक्सचर को बेहद क्रीमी बनाते हैं. अगर घर में बच्चे या बड़े लौकी खाने से बचते हैं, तो उन्हें इस रेसिपी के जरिए लौकी खिलाई जा सकती है. लौकी को स्वादिष्ट तरीके से डाइट में शामिल करने के लिए यह रबड़ी जरूर ट्राई करें. ( प्रतीकात्मक फोटो )