Ganesh Chaturthi Modak Recipe : गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन भक्त ‘बप्पा’ की पूजा करते हैं और उन्हें उनकी पसंदीदा चीज़ें चढ़ाते हैं। मोदक भगवान गणेश को सबसे ज़्यादा पसंद हैं। वैसे तो नारियल और गुड़ या खोये से बने पारंपरिक मोदक अक्सर घरों में बनाए जाते हैं, लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग आज़माना चाहते हैं कुछ ऐसा जो बच्चों को पसंद आए तो आप डार्क चॉकलेट और नारियल-गुड़ या खोये वाले मोदक बना सकते हैं. इन्हें बनाना बहुत आसान है और इनमें बहुत कम सामग्री लगती है…

डार्क चॉकलेट मोदक बनाने के लिए सामग्री
150 ग्राम डार्क चॉकलेट, ½ कप कंडेंस्ड मिल्क, ½ कप मिल्क पाउडर, 2 बड़े चम्मच बारीक कटे काजू और बादाम, 1 छोटा चम्मच घी, ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर, सजाने के लिए बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स.

ऐसे बनाएं डार्क चॉकलेट मोदक

स्टेप 1: डार्क चॉकलेट मोदक बनाने के लिए सबसे पहले, डार्क चॉकलेट को छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे डबल बॉयलर का इस्तेमाल करके या थोड़ी-थोड़ी देर के लिए धीमी आंच पर गर्म करके पिघलाएं. लगातार चलाते रहें ताकि चॉकलेट जले नहीं.

स्टेप 2: एक नॉन-स्टिक पैन में एक चम्मच घी गर्म करें. इसमें कंडेंस्ड मिल्क और मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मिश्रण को चिपकने या जलने से बचाने के लिए लगातार चलाते रहें.

स्टेप 3: जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो इसमें पिघली हुई डार्क चॉकलेट डालें. साथ ही, इलायची पाउडर और कटे हुए काजू-बादाम भी अच्छी तरह मिला लें.

स्टेप 4: मिश्रण को तब तक पकाते और चलाते रहें जब तक कि वह पैन के किनारों को छोड़ने न लगे और एक साथ इकट्ठा न हो जाए. आंच बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें.

स्टेप 5: मोदक के सांचे (मोल्ड) पर थोड़ा घी लगाएं. तैयार मिश्रण को सांचे में अच्छी तरह दबाकर भरें और सावधानी से सांचे से बाहर निकालें. इसी तरह सारे मोदक तैयार कर लें.

स्टेप 6: आप तैयार डार्क चॉकलेट मोदक को कटे हुए मेवों या चॉकलेट शेविंग्स से सजा सकते हैं. परोसने से पहले इन्हें थोड़ी देर के लिए फ्रिज में ठंडा कर लें. पूजा के दौरान भगवान गणेश को इनका भोग लगाएं और फिर अपने परिवार के साथ इन स्वादिष्ट मोदकों का आनंद लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp. आपका नाम गोपनीय रखकर हम देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.



Source link

Write A Comment