नई दिल्ली में आयोजित BRICS समिट 2026 शुरू हो गई है। ब्रिक्स समिट में वर्ल्ड लीडर्स को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि भारत के लिए मानवता प्रथम है। आपसी सहयोग हमारी प्राथमिकता है। PM मोदी में BRICS समिट में वर्ल्ड लीडर्स के सामने 10 प्रस्ताव रखे। साथ ही, UN सिक्योरिटी काउंसिल में सुधार को भी जरूरी बताया। प्रधानमंत्री मोदी बोले कि इस साल की BRICS समिट एक ऐतिहासिक पड़ाव है। हम BRICS की 20वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इंसानी जिंदगी में, 20 साल की उम्र परिपक्वता और जिम्मेदारी के एक नए दौर की शुरुआत होती है।

ब्रिक्स का रिजल्ट देने का समय आ गया है

आज, ब्रिक्स भी परिपक्वता के दौर में पहुंच गया है। पिछले दो दशकों में, ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हम एक-दूसरे के नजरिए का सम्मान करते हैं और आम सहमति से आगे बढ़ते हैं। हम किसी का विरोध करके नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। अब वक्त आ गया है कि हम ब्रिक्स के अंदर अपनी एकता और आम सहमति को वैश्विक मंच पर ठोस नतीजों में बदलें।

अध्यक्षता बदलने से कामकाज की स्पीड पर नहीं पड़ना चाहिए फर्क

PM मोदी बोले कि हमें अगले 20 साल के लिए एक नए और बड़े टारगेट वाले एजेंडे पर काम करने की आवश्यकता है। हमें इस प्रक्रिया की शुरुआत अपने अंदरूनी कामकाज के तरीकों से करनी होगी। भले ही, ब्रिक्स की अध्यक्षता हर साल बदलती रहती है, लेकिन इससे हमारे संस्थागत कामकाज की स्पीड पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने रखा सुरक्षित डिजिटल रिपॉजिटरी का प्रस्ताव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा प्रस्ताव है कि ब्रिक्स में निरंतरता और काम को लागू करने के लिए एक सिस्टम बनाया जाए। इससे ‘Troika’ व्यवस्था के माध्यम से सभी पहलों और नतीजों पर आगे की कार्रवाई हो सकेगी। हम हर निर्णय से जुड़े नोडल पॉइंट, समय-सीमा और उसे लागू करने की स्थिति का रिकॉर्ड रखने के लिए एक सुरक्षित डिजिटल रिपॉजिटरी भी बना सकते हैं।

PM मोदी ने समझाया कैसा है वैश्विक शासन का मौजूदा ढांचा?

उन्होंने आगे कहा, ‘BRICS को मजबूत करने के साथ-साथ, हमें वैश्विक सुधार की दिशा भी तय करनी होगी। वैश्विक शासन का मौजूदा ढांचा एक पिरामिड जैसा है। इसमें सत्ता और फैसले लेने की शक्ति सबसे ऊपर केंद्रित होती है, जबकि निचले स्तरों पर वे देश होते हैं जो इन फैसलों से प्रभावित तो होते हैं, लेकिन उन्हें आकार देने में उनका कोई रोल नहीं होता।’

ये खबर अभी अपडेट हो रही है।





Source link

Write A Comment