होमफोटोलाइफ़फूड

प्याज और आलू की पकौड़ी खा-खाकर थक गए? घर पर फटाफट बनाएं ‘कच्चे केले के पकोड़े’

Last Updated:

Kacche Kele Ke Pakode Recipe: बरसात के मौसम में आप प्याज और आलू के पकोड़े खा-खाकर पक चुके हैं और कुछ टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो कच्चे केले के पकोड़े आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है. आइए जानते हैं कि कैसे तैयार करें ये पकौड़ी.

बारिश का मौसम हो और कुछ चटपटा खाने का मन ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है. मानसून आते ही गरमागरम पकौड़े खाने का मन करने लगता है. अगर आप प्याज और आलू के पकौड़ों से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो कच्चे केले के पकौड़े एक बेस्ट ऑप्शन है. बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये पकौड़े घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. इन्हें चाय, हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसा जा सकता है. आइए जानते हैं कि कच्चे केले के पकौड़े कैसे तैयार कर सकते हैं.

कच्चे केले के पकौड़े बनाने की सामग्री की बात करें तो 3 से 4 कच्चे केले, 1 कप बेसन, 1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1/2 चम्मच अजवाइन, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, चुटकीभर हींग, थोड़ा आटा, नमक, थोड़ा-सा गरम मसाला और तेल की जरूरत पड़ती है.

सबसे पहले कच्चे केले को अच्छी तरह धोकर छील लें. अब इन्हें पतले गोल या लंबे टुकड़ों में काट लें. एक कूकर में कच्चे केले के टुकड़ों को डालकर करीब 3 से 4 मिनट हल्का उबाल लें. ध्यान रखें कि केले पूरी तरह गलने न पाएं. इसके बाद इन्हें पानी से निकालकर ठंडा होने दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब एक बर्तन में उबले हुए कच्चे केले को निकालकर बारिश कर लें. इसे कुछ देर तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें. इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट बनाते समय आप चम्मच का इस्तेमाल करें, वरना इससे आपके हाथ जल सकते हैं और पकौड़ी जल्दी खराब होने की संभावना बनी रहेगी.

इसके बाद इस बारिश केले के पेस्ट में बेसन, थोड़ा आटा, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हींग, गरम मसाला, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए ऐसा घोल तैयार करें जो न बहुत पतला हो और न बहुत गाढ़ा.

अब कड़ाही में तेल गर्म करें. केले के प्रत्येक टुकड़े को, जिसे आपने बेसन के घोल में अच्छी तरह लपेट दिया है, गर्म तेल में डालें. पकौड़ों को मध्यम आंच पर तलें, ताकि वे अंदर से भी अच्छी तरह पक जाएं और बाहर से कुरकुरे रहें.

सुनहरा और कुरकुरा होने पर इन्हें प्लेट में निकाल लें. याद रहे कि आप इसके लेट को अच्छे से छान लें, वरना ज्यादा ऑयली खाने से टेस्ट खराब हो जाएगा. बस गरमागरम कच्चे केले के पकौड़ों को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. बारिश के मौसम में एक कप गरम चाय के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment