Jaipur Nagar Nigam Election Result 2026 LIVE: जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से 150 वार्डों के लिए वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर अब ईवीएम खुलने और शुरुआती रुझानों पर टिकी है।
जयपुर में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर के साथ कई वार्डों में निर्दलीय और बागी उम्मीदवारों ने भी मुकाबले को पेचीदा बना दिया है। ऐसे में आज आने वाले नतीजे जयपुर की अगली नगर सरकार की तस्वीर तय करेंगे।
150 वार्डों में किसका बजेगा डंका?
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कुल 723 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें करीब 368 निर्दलीय और बागी उम्मीदवार शामिल हैं। यही वजह है कि कई वार्डों के नतीजों को लेकर सियासी दलों में बेचैनी बनी हुई है। इस चुनाव में जयपुर के करीब 24.33 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 63.55 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। करीब 15.46 लाख वोटरों ने मतदान किया है। अब इन वोटों से किसके पक्ष में जनादेश निकलेगा, इसका फैसला आज होगा।
21 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव
जयपुर नगर निगम में मेयर का चुनाव 21 सितंबर 2026 को होगा। इसके अगले दिन 22 सितंबर को उप-महापौर का चुनाव कराया जाएगा। यानी आज 14 सितंबर को पार्षदों के नतीजे आने के बाद जयपुर में मेयर की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज होगी। अगर किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है, तो निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो सकती है।
इलेक्शन रिजल्ट्स से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें-