राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आ रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ज्यादातर नगर निगमों में बढ़त बना ली है। जोधपुर में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष चुनाव हार गए हैं। CM भजनलाल के गढ़ सांगानेर में भी बीजेपी आगे चल रही है। जयपुर में बीजेपी, कांग्रेस के मुकाबले आगे चल रही है। बाड़मेर में 15 साल बाद बीजेपी को बहुमत मिला है। अब राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा की इस जीत का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है।

पीएम मोदी को दिया जीत का क्रेडिट

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। सीएम भजनलाल ने कहा है कि भाजपा को चुनाव में पीएम मोदी की लोकप्रियता का फायदा मिला है। सीएम भजनलाल ने आगे ये भी कहा कि Gen Z में PM मोदी का काफी क्रेज है। उन्होंने कहा कि Gen Z ने पीएम मोदी की योजनाओं को सराहा है।

सीएम भजनलाल के प्रचार का असर दिखा

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए काउंटिंग चल रही है। स्थानीय शहरी निकाय चुनाव में कौन बाजी मारेगा, इसकी पूरी पिक्चर दोपहर तक साफ हो जाएगी लेकिन फिलहाल राजस्थान से दिलचस्प नतीजे सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि भाजपा की इस जीत में सीएम भजनलाल शर्मा के प्रचार का असर भी दिख रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान 10 शहरों में रोड शो किया था जिसका असर निकाय चुनाव के नतीजों पर नजर आ रहा है। ज्यादातर नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में बीजेपी आगे है।

कब हुए थे राजस्थान निकाय चुनाव?

राजस्थान में 309 निकायों के लिए दो चरणों में 98 और 11 सितंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें जयपुर समेत 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिका शामिल हैं। पहले फेज में 76.41% वोटिंग हुई थी। वहीं, दूसरे फेज में 71.69% वोटिंग हुई थी। निकाय चुनाव में कुल वोटिंग प्रतिशत 74.05 रहा था। अब सोमवार 14 सितंबर को चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। 10,167 वार्ड के लिए 38,889 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, 77 वार्ड में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- जयपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026: BJP का दबदबा, 150 वार्डों के नतीजे जल्द होंगे साफ

जोधपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026: 100 वार्डों की मतगणना जारी, BJP ने बनाई बढ़त





Source link

Write A Comment