Last Updated:

Gilki Pakoda Recipe: मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल के बुरहानपुर में बरसात के मौसम में गरमा-गरम गिलकी पकौड़े लोगों को खूब पसंद आते हैं. एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने इसकी आसान विधि बताई है, जिसे घर की रसोई में मौजूद सामग्री से कम समय में तैयार किया जा सकता है.

Gilki Pakoda Recipe: मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में जैसे ही बारिश का मौसम शुरू होता है लोगों की पसंद भी बदल जाती है. बारिश की बूंदों के बीच गरमा-गरम और चटपटा खाने का मन हर किसी का करता है. ऐसे में बुरहानपुर में घरों में बनाए जाने वाले कई तरह के पकौड़े लोगों को खूब पसंद आते हैं. इन्हीं में से एक है गिलकी के पकौड़े जो बरसात के मौसम में खास तौर पर बनाए और खाए जाते हैं.गिलकी यानी तुरई से बनने वाले ये पकौड़े स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बेहद आसानी से तैयार हो जाते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी खास या महंगी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. घर की रसोई में आसानी से मौजूद सामग्री से ही कुछ ही समय में गिलकी के कुरकुरे पकौड़े तैयार किए जा सकते हैं. गिलकी तुरई को बनाना बहुत ही आसान है 15 से 20 मिनट में यह पकोड़े बनाकर तैयार हो जाते हैं और बच्चे बड़े इसको सभी खाना पसंद करते हैं. आप भी इस आसान विधि से तैयार कर सकते हैं.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले गिलकी को अच्छी तरह धोकर उसके छिलके साफ कर लें. इसके बाद गिलकी को पतले-पतले टुकड़ों में काट लें. अब एक बर्तन में बेसन लें और उसमें स्वादानुसार नमक हल्दी और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें. गिलकी के टुकड़ों को बेसन के घोल में अच्छी तरह लपेटकर गर्म तेल में डालें. इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. पकौड़े तैयार होने के बाद इन्हें बाहर निकालकर अतिरिक्त तेल निकलने दें. गरमा-गरम गिलकी के पकौड़ों को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या चाय के साथ परोसा जा सकता है. बारिश के मौसम में परिवार के साथ बैठकर इनका स्वाद लेने का अलग ही आनंद है. बुरहानपुर के निमाड़ में यह आसान घरेलू नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.कम खर्च में और कम समय में तैयार होने वाला यह पकौड़ा बरसात के मौसम में आपके घर की चाय को भी खास बना सकता है.

कम राशि में होता है तैयार
पकोड़े बनाने के लिए बहुत ही कम सामग्री की आवश्यकता होती है. किचन में मौजूद सामग्री से पकोड़े बन जाते हैं पकोड़े गरमा गरम बरसात के समय में लोग सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं आप भी इस आसान विधि से आपके घर पर पकोड़े तैयार कर सकते हैं. बच्चे और बड़े सभी खाएंगे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment