नई दिल्लीः दिल्ली में उसम भरी गर्मी से लोगों को निजात मिलने की उम्मीद कम नजर रही है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पुर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन तक बारिश की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। विभाग विभाग पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश बारिश का अलर्ट जारी करता रहा है लेकिन लोगों को निराशा ही हाथ लगी। कभी दिन में धूप तो कभी बादल देखे जा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अब दिल्ली में मानसूनी बारिश होगी या नहीं। दरअसल, दिल्ली में अगले एक सप्ताह के दौरान मानसून की विदाई हो सकती है। 

दिल्ली में शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में आसमान में कुछ बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C से 35°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा और दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास रहेगा। जमीन के पास मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलने की संभावना है, जिसकी गति सुबह के समय 15 किमी/घंटा तक हो सकती है। दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा की गति कम होकर 12 किमी/घंटा तक हो जाएगी। शाम और रात के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा की गति कम होकर 10 किमी/घंटा तक हो जाएगी।

दिल्ली में शनिवार को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में शनिवार को भी आसमान में कुछ बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C से 36°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम  रहेगा और दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास रहेगा। 10 से 15 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में रविवार को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में रविवार को भी आसमान में कुछ बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C से 36°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा और अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास रहेगा। दिल्ली में रविवार को भी बारिश की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

ये भी पढ़ेंः DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में भिड़े छात्रों के दो गुट, दो घायल; पुलिस फोर्स तैनात

Delhi Metro से जुड़ी बड़ी खबर, सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच आठ एक्स्ट्रा ट्रेनें चल रही हैं, जानें वजह

 

 





Source link

Write A Comment