जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन तवेंगा मुकुहलानी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC का नया डिप्टी चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। वह नवंबर 2027 तक इस पद पर रहेंगे। खास बात यह है कि मुकुहलानी ICC के डिप्टी चेयर बनने वाले जिम्बाब्वे के पहले व्यक्ति हैं। मुकुहलानी ICC बोर्ड में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करते हैं और जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह इमरान ख्वाजा की जगह लेंगे, जिनके पद से हटने के बाद यह जिम्मेदारी मुकुहलानी को सौंपी गई है।

ICC में मुकुहलानी पहले से ही कई अहम समितियों का हिस्सा हैं। वह फाइनेंस एंड कमर्शियल अफेयर्स (F&CA) और नॉमिनेशंस कमेटी में शामिल हैं, जबकि HR एंड रिम्यूनरेशन कमेटी की अध्यक्षता भी करते हैं। क्रिकेट प्रशासन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

अफ्रीकी क्रिकेट के लिए अहम समय

मुकुहलानी की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब अफ्रीकी क्रिकेट एक बड़े दौर से गुजर रहा है। 2027 में होने वाले ICC मेन्स ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे। ऐसे में जिम्बाब्वे के एक क्रिकेट प्रशासक का ICC के शीर्ष नेतृत्व में अहम भूमिका निभाना देश और पूरे अफ्रीकी क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

2027 का ODI वर्ल्ड कप 24 साल बाद अफ्रीका में वापसी करेगा। मुकुहलानी का जिम्बाब्वे क्रिकेट में अनुभव और क्षेत्रीय क्रिकेट की समझ ICC को टूर्नामेंट की तैयारियों और अफ्रीका में क्रिकेट के विस्तार से जुड़े मामलों में मदद कर सकती है। ICC चेयरमैन जय शाह ने मुकुहलानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट प्रशासन में मुकुहलानी का अनुभव, वैश्विक खेल की समझ और इसके विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ICC बोर्ड के लिए बेहद उपयोगी होगी।

मुकुहलानी ने जताया ICC का आभार

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मुकुहलानी ने कहा कि ICC बोर्ड के साथी निदेशकों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उससे वह बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ICC चेयरमैन जय शाह और बोर्ड के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि वह ICC चेयरमैन जय शाह के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

यह भी पढ़ें:

कितने बजे शुरू होगा एशियन गेम्स में भारतीय टीम का मुकाबला, शाम नहीं अब सुबह देखिए टी20 इंटरनेशनल मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम हारते- हारते बची, आखिरी ओवर में थाईलैंड को हराकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment