Neem Leaves Recipes : इन दिनों नीम की नई पत्तियां पेड़ों पर खूब नजर आ रही है. इसे आयुर्वेद में ‘सर्व रोग निवारणी’ यानी हर बीमारी को दूर करने वाला माना गया है. औषधीय गुणों से भरपूर होने के बावजूद, इसकी तीखी कड़वाहट के कारण अक्सर लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से कतराते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही कुकिंग तकनीक से इसकी कड़वाहट को स्वाद में बदला जा सकता है?तो चलिए आज हम शेयर कर रहे हैं नीम की पत्तियों से बनने वाली 3 ऐसी अनोखी रेसिपीज, जो न केवल क्रिस्पी और टेस्टी हैं, बल्कि सेहत का खजाना भी हैं.

सही कुकिंग तकनीक से इसकी कड़वाहट को स्वाद में बदला जा सकता है.

1. नीम-आलू की रेसिपी-
यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें खाने में थोड़ा ‘क्रंच’ पसंद है.

सामग्री: 15-20 नीम की नई कोमल पत्तियां, 1 उबला आलू, 1/2 टीस्पून तेल, एक चुटकी हल्दी और स्वादानुसार नमक.
बनाने की विधि: सबसे पहले उबले आलू को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. नीम की कोमल पत्तियों को अच्छे से धो लें. अब तवे पर धीमी आंच पर तेल गर्म करें और पहले आलू डालकर अच्छे से फ्राई करें. जब आलू सुनहरे हो जाएं, तब इसमें नीम की पत्तियां, नमक और हल्दी डालें. इन्हें तब तक भूनें जब तक नीम की पत्तियां एकदम क्रिस्पी न हो जाएं. इसे उबले चावल के साथ परोसें.

2. नीम-बैंगन की रेसिपी-
बैंगन की मिठास और नीम का औषधीय गुण मिलकर इसे एक संतुलित डिश बनाते हैं.

सामग्री: 15-20 नीम की नई पत्तियां, 1 मध्यम बैंगन, 1/2 टीस्पून तेल, एक चुटकी हल्दी और स्वादानुसार नमक.
बनाने की विधि: बैंगन और नीम की पत्तियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें. बैंगन को छोटे टुकड़ों में काटें. तवे पर तेल गर्म करके पहले बैंगन को फ्राई करें. जब बैंगन थोड़ा गलने लगे, तब इसमें नीम की पत्तियां, हल्दी और नमक मिलाएं. अच्छी तरह फ्राई करें ताकि नीम की पत्तियों का कच्चापन निकल जाए. यह सब्जी चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है.

3. नीम, आलू और बैंगन की रेसिपी-

अगर आप स्वाद और बनावट (Texture) का मेल चाहते हैं, तो यह मिक्स रेसिपी ट्राई करें.

सामग्री: 15-20 नीम की नई पत्तियां, 1 आलू, 1 बैंगन, 1/2 टीस्पून तेल, हल्दी और नमक.
बनाने की विधि: आलू और बैंगन को छोटे टुकड़ों में काट लें. तवे पर तेल गर्म करें और दोनों सब्जियों को एक साथ डालकर धीमी आंच पर फ्राई करें. जब सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं, तब अंत में नीम की पत्तियां, नमक और हल्दी डालें. पत्तियों के क्रिस्पी होने तक इसे भूनें. इसे आप रोटी या गरम चावल के साथ खा सकते हैं, यह खाने में नरम और कुरकुरी दोनों लगेगी.

नीम खाने के फायदे-


घाव भरने में सहायक:
शरीर पर कहीं भी चोट या घाव होने पर नीम की पत्तियों का लेप लगाने से इन्फेक्शन नहीं होता और घाव जल्दी भरता है.
स्किन की समस्याओं का अंत: दाद, खाज या खुजली होने पर नीम की पत्तियों को दही के साथ पीसकर लगाएं, इससे तुरंत आराम मिलता है.
चमकती त्वचा के लिए मालिश: नीम के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर शरीर की मालिश करने से चर्म रोग दूर होते हैं और त्वचा में निखार आता है.
खून की सफाई: नीम का नियमित सेवन शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे खून साफ होता है और चेहरे पर कील-मुंहासे नहीं होते.

तो बस, कड़वाहट का डर छोड़िए और इन सेहतमंद रेसिपीज के साथ अपने परिवार को स्वास्थ्य का उपहार दें!



Source link

Write A Comment