गर्मी आते ही नींबू बेतहाशा महंगे हो जाते हैं. ऐसे में आप ठंड या बरसात के दिनों में नींबू से लेमन स्क्वैश बनाकर रख सकते हैं, जो गर्मी के दिनों में शिकंजी बनाने के काम आएगा. यह बिना फ्रिज के भी एक साल तक खराब नहीं होता. जब नींबू पानी बनाना हो तो इसे निकालकर ग्लास में डालें और ठंडा पानी, बर्फ डाल दें. आपका ठंडा-ठंडा बिना केमिकल वाला लैमन स्क्वैश तैयार हो जाएगा. इसे फ्रिज में स्टोर करें तो और भी अच्छा है. 1 लीटर पानी में 1 केजी शक्कर, 1 केजी नींबू का रस और एक मुट्ठी नमक डालकर इसे बनाया जाता है. डिटेल्ड रेसिपी वीडियो में देख सकते हैं.