Ghar Banayein Semal ki Sabji: गांव-देहात में सेमल के पेड़ से मिलने वाली रुई और लकड़ी के अलावा इसके फल और फूलों की सब्जी भी बड़े चाव से खाई जाती है. ग्रामीण महिला लक्ष्मी देवी बताती हैं कि सेमल की कली और फूलों की सब्जी पुराने समय से बनती आ रही है. फल को फूल आने से पहले तोड़कर पानी में उबालते है और 10-15 मिनट धूप में सुखाने के बाद कलेजी की तरह काटकर मीट मसाला डालकर पकाया जाता है. इसका स्वाद मटन कलेजी जैसा लगता है. वहीं फूलों की सब्जी बनाने के लिए लाल पंखुड़ियां हटाकर बीच के हिस्से को उबालकर सुखाया जाता है. फिर मसालों के साथ पकाया जाता है. यह सब्जी रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है और गांवों में आज भी खास व्यंजन मानी जाती है.