Last Updated:
यूपी-बिहार की पारंपरिक डिश फरा स्वाद और सेहत का शानदार कॉम्बिनेशन है. स्टीम में बनने वाली यह डिश हल्की, पौष्टिक और बेहद टेस्टी होती है. कम तेल और हाई प्रोटीन-फाइबर की वजह से यह हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है.
फरा न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि हेल्दी भी है. इसमें कम तेल के साथ ज्यादा प्रोटीन और फाइबर होता है, जो इसे हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट बनाता है. यही वजह है कि यूपी की यह पारंपरिक डिश आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. जानें इसे बनाने का आसान तरीका.
यूपी-बिहार की पारंपरिक डिश फरा स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. दिखने में भले ही यह साधारण लगे, लेकिन इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद इसे फिर से बनाने का मन जरूर करता है.
खास बात यह है कि फरा तला हुआ नहीं, बल्कि स्टीम करके बनाया जाता है, इसलिए इसे हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है. यह मुख्य रूप से चावल के आटे और दाल के मिश्रण से तैयार होता है. इसमें न ज्यादा तेल होता है और न ही यह पेट के लिए भारी होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यूपी-बिहार के कई इलाकों में इसे सुबह के नाश्ते या हल्की डिनर के रूप में खाया जाता है. सबसे पहले चावल के आटे में थोड़ा नमक मिलाकर गुनगुने पानी से सख्त आटा गूंथ लें और इसे ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
अब भीगी हुई चना दाल को दरदरा पीस लें और इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, नमक और हरा धनिया मिलाएं. यह फरा की स्टफिंग होगी. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं, उन्हें बेलें, बीच में दाल की स्टफिंग भरें और अच्छी तरह बंद कर दें.
अब इन फरों को भाप में करीब 15-20 मिनट तक पकाएं, जब तक वे पूरी तरह सॉफ्ट न हो जाएं. चाकू की मदद से जांच लें कि फरे पक गए हैं या नहीं. स्टीम होने के बाद फरा वैसे ही खाया जा सकता है, लेकिन इसका असली स्वाद हल्के तड़के से आता है.
एक तवे पर थोड़ा सरसों का तेल गर्म करें, उसमें जीरा डालें और फिर स्टीम किए हुए फरों को हल्का सा पलट लें. इससे फरा बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट रहता है, साथ ही इसका स्वाद भी बढ़ जाता है. अब फरा को हरी धनिया-पुदीना की चटनी या टमाटर की हल्की खट्टे-मीठे चटनी के साथ परोसा जा सकता है.
इसके अलावा आप इसे मूंगफली की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं, जो स्वाद और दिखने दोनों में अच्छा लगता है. यह कॉम्बिनेशन इसके फ्लेवर को और भी निखार देता है.