Last Updated:

Peri Peri Masala Recipe: मैकडॉनल्ड्स जैसे फ्राइज का पेरी पेरी मसाला अब घर पर बनाएं, आम मसालों से 5 मिनट में तैयार, एयरटाइट जार में रखकर 1 महीने तक फ्रिज में स्टोर करें.

Zoom

इसे अपने पसंदीदा स्नैक्स पर छिड़कें और घर बैठे रेस्तरां जैसा स्वाद पाएं.

How To Make Peri Peri Masala At Home : क्या आपको भी मैक मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) के फ्राइज के साथ मिलने वाला वो लाल तीखा मसाला पसंद है? जिसे हम बड़े चाव से पैकेट में डालकर शेक करते हैं? उसे पेरी पेरी मसाला कहा जाता है. स्‍पैनिश भाषा में इसका मतलब होता है ‘पेपर पेपर’ यानी मिर्च ही मिर्च! स्पेन और पुर्तगाल से निकला यह यह सफर आज भारत के हर किचन और दिल की जान बन चुका है. अच्छी बात यह है कि अब आपको उन छोटे पाउच का इंतज़ार करने या एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं. आप इसे घर पर ही मौजूद मसालों से सिर्फ 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं. तो चलिए, आज इस सीक्रेट रेसिपी का राज खोलते हैं और अपने घर के स्नैक्स को वही बाज़ार वाला ‘चटपटा ट्विस्ट’ देते हैं!

पेरी पेरी मसाला बनाने (Peri Peri Masala) के लिए सामग्री-

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 2 बड़े चम्मच (बेहतरीन रंग के लिए)
कुटी हुई लाल मिर्च (Chilli Flakes): 2 छोटे चम्मच
लहसुन का पाउडर (Garlic Powder): 3 छोटे चम्मच
सोंठ पाउडर (Ginger Powder): 1 छोटा चम्मच
प्याज का पाउडर (Onion Powder): 2 छोटे चम्मच
अमचूर पाउडर: 2 छोटे चम्मच (चटपटा स्वाद देने के लिए)
ओरगेनो (Dried Oregano): 4 छोटे चम्मच
काली मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
चीनी: 2 छोटे चम्मच (स्वाद को बैलेंस करने के लिए)
काला नमक: ½ छोटा चम्मच
नमक: ½ छोटा चम्मच या स्वादानुसार

बनाने की विधि: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

मसाला करें मिक्‍स – सबसे पहले एक बिल्कुल सूखा मिक्सर जार लें. ध्यान रहे कि जार में ज़रा भी नमी न हो, वरना मसाला जल्दी खराब हो सकता है. अब इसमें ऊपर बताई गई सभी सामग्रियाँ जैसे कश्मीरी लाल मिर्च, तीखे चिली फ्लेक्स, लहसुन और प्याज का पाउडर, खुशबूदार ओरगेनो, काली मिर्च, अमचूर, चीनी और दोनों तरह के नमक डाल दें. जार का ढक्कन अच्छी तरह बंद करें.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment