Summer Rice Recipes: गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि क्या खाएं जिससे पेट भारी भी न लगे और शरीर को ठंडक भी मिलती रहे. ऐसे समय में बहुत ज्यादा मसालेदार या तला-भुना खाना अक्सर परेशानी बढ़ा देता है. यही वजह है कि लोग हल्का, सादा और जल्दी पचने वाला खाना ढूंढते हैं. चावल इस मामले में एकदम सही विकल्प बन जाता है. यह न सिर्फ आसानी से पच जाता है बल्कि इसे कई तरह से बनाया भी जा सकता है, जिससे हर दिन कुछ नया खाने को मिल जाता है, अगर आप भी रोज एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते हैं जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी, तो चावल से बनी ये खास रेसिपी आपके काम आ सकती हैं.

इन डिशेज में ठंडक देने वाली चीजें शामिल होती हैं जो गर्मी के असर को कम करती हैं. साथ ही ये रेसिपी इतनी आसान हैं कि कम समय में तैयार हो जाती हैं और टिफिन या लंच दोनों के लिए परफेक्ट रहती हैं.

आइए जानते हैं गर्मियों के लिए 5 ऐसे चावल के ऑप्शन, जो स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखते हैं.

1. दही चावल -ठंडक और सुकून का बेस्ट कॉम्बिनेशन
दही चावल गर्मियों की सबसे आसान और आराम देने वाली डिश है. इसे बनाने के लिए पके हुए चावल में ठंडा दही मिलाएं. थोड़ा नमक डालें और ऊपर से राई, करी पत्ता और हींग का हल्का तड़का लगाएं. चाहें तो इसमें खीरा या अनार भी डाल सकते हैं. यह पेट को ठंडा रखता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है.

2. मैंगो राइस -खट्टा-तीखा मजेदार ट्विस्ट
कच्चे आम का स्वाद गर्मियों की पहचान है. मैंगो राइस बनाने के लिए कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम पके चावल में मिलाएं. फिर इसमें राई, मूंगफली, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं. इसका चटपटा स्वाद भूख बढ़ाता है और खाने का मजा दोगुना कर देता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. नारियल चावल -हल्का और फ्रेश फील
नारियल चावल गर्मी में एकदम हल्की डिश मानी जाती है. पके चावल में ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल मिलाएं और ऊपर से राई, काजू और करी पत्ता डालें. इसकी हल्की मिठास और खुशबू आपको फ्रेश महसूस कराती है और लंच के लिए अच्छा ऑप्शन है.

4. नींबू चावल -झटपट बनने वाला एनर्जी बूस्टर
नींबू चावल बहुत जल्दी तैयार हो जाता है. पके चावल में नींबू का रस, हल्दी और मूंगफली मिलाएं. हल्का सा तड़का डालकर इसे तैयार करें. इसका खट्टा स्वाद गर्मी में ताजगी देता है और शरीर को हल्का रखता है.

5. खीरा चावल -कूलिंग और हाइड्रेशन का बेस्ट तरीका
अगर आप कुछ ज्यादा ठंडा और हल्का खाना चाहते हैं तो खीरा चावल ट्राई करें. पके चावल में कद्दूकस किया हुआ खीरा और दही मिलाएं. हल्का नमक और मसाला डालें. इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और गर्मी का असर कम होता है.

क्यों खास हैं ये चावल की रेसिपी?
इन सभी रेसिपी में ऐसी चीजें इस्तेमाल होती हैं जो गर्मी में शरीर को ठंडा रखती हैं. साथ ही ये हल्की होती हैं, जिससे पेट पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता, अगर आप रोजमर्रा के खाने में थोड़ा बदलाव चाहते हैं तो ये ऑप्शन बहुत काम के हैं.



Source link

Write A Comment