होमफोटोलाइफ़फूड

150 रूपए में 10 व्यंजनों वाली ‘राजस्थानी थाली’, स्वाद है लाजवाब, पता नोट करें

Last Updated:

Pali Famous Food Destination: मक्खन टपकती रोटियां, चटपटी कैर-सांगरी, जोधपुरी गट्टे की सब्जी और साथ में ठंडी-ठंडी छाछ. सुनकर ही मुंह में पानी आ गया ना? राजस्थान का असली स्वाद उसकी थाली में बसता है, लेकिन आज के दौर में जब महंगाई आसमान छू रही है, तब पाली शहर में एक ऐसी जगह है, जहां मात्र 150 रुपए में ‘राजसी ठाट’ वाला खाना परोसा जा रहा है. यह खास जगह सूरजपोल रोड पर स्थित ‘फूड विला’ रेस्टोरेंट है, जहां पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों से सजी थाली लोगों को खूब पसंद आ रही है. कम कीमत में शानदार स्वाद और भरपूर भोजन इसे खास बनाता है.

अगर आप मारवाड़ की धरती पर हैं और असली चटपटे राजस्थानी स्वाद की तलाश में हैं, तो पाली का ‘फूड विला’ रेस्टोरेंट आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह है. यहा मात्र 150 रुपये में परोसी जाने वाली ‘स्पेशल राजस्थानी थाली’ इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस एक थाली में राजस्थान के 10 से ज्यादा अलग-अलग पारंपरिक व्यंजन शामिल होते हैं, जिनका स्वाद चखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करते नहीं थकता. पारंपरिक मसालों और शुद्धता के संगम ने इस रेस्टोरेंट को खाने के शौकीनों का पसंदीदा अड्डा बना दिया है.

इस थाली की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके दिवाने केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार से आने वाले विदेशी पर्यटक भी हैं. जो भी सैलानी जवाई लेपर्ड सफारी का लुत्फ उठाने पाली आते हैं, वे सूरजपोल रोड स्थित इस रेस्टोरेंट में राजस्थानी थाली का स्वाद लेना नहीं भूलते. पारंपरिक अंदाज में परोसी जाने वाली यह थाली विदेशी मेहमानों को राजस्थान की समृद्ध खाद्य संस्कृति से रूबरू कराती है, जिसे देखते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाए.

अगर आप भी इस शाही ज़ायके का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको पाली शहर के व्हाइट हाउस के सामने, मेन सूरजपोल रोड पर स्थित ‘फूड विला’ रेस्टोरेंट पहुंचना होगा. इस रेस्टोरेंट की पहचान बेहद आसान है. बाहर ही एक बड़ा पोस्टर लगा है जिसमें राजस्थानी परिधान में सजी एक महिला और थाली के तमाम व्यंजनों को दर्शाया गया है. रेस्टोरेंट में हमेशा ग्राहकों की रेलमपेल बनी रहती है, और अक्सर स्वाद के शौकीनों को अपनी बारी के लिए इंतजार भी करना पड़ता है, जो इसकी गुणवत्ता का सबसे बड़ा प्रमाण है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

150 रुपये की इस किफायती थाली में व्यंजनों की एक लंबी फेहरिस्त है. इसमें राजस्थान की सिग्नेचर सब्जियां जैसे प्रसिद्ध गट्टे की सब्जी, पंचकुटा यानी कैर-सांगरी, दाल और कुरकुरी भिंडी शामिल हैं. इसके साथ ही मारवाड़ की शान लहसुन की तीखी चटनी, मिर्ची का कूटा, बूंदी का रायता, पापड़, सलाद और ठंडी छाछ परोसी जाती है. गरमा-गरम रोटियां और चावल के साथ जब यह थाली मेज पर आती है, तो यह एक पूर्ण और तृप्त करने वाले भोजन का अनुभव देती है.

रेस्टोरेंट संचालक उदय सिंह बताते हैं कि इस खास थाली को शुरू करने के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य राजस्थान की पारंपरिक सब्जियों को आम जन तक किफायती दाम में पहुंचाना था. वे कहते हैं कि आज के दौर में जहां खाने-पीने की चीजें महंगी हो रही हैं, वहां 150 रुपये में घर जैसा स्वाद देना एक चुनौती थी, लेकिन ग्राहकों के प्यार ने इसे सफल बना दिया. विदेशी पर्यटकों की पसंद का ख्याल रखते हुए वे मसालों के स्तर को उनके अनुसार भी तैयार करते हैं, ताकि हर कोई राजस्थान की इस विरासत का आनंद ले सके.



Source link

Write A Comment