होमफोटोलाइफ़फूड

आजमगढ़ की ये सत्तू लस्सी क्यों है इतनी खास? दही-छाछ का स्वाद भी भूल जाएंगे

Last Updated:

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने के लिए आजमगढ़ की सत्तू लस्सी एक बेहतरीन देसी विकल्प है. यह अनोखी ड्रिंक बिना दूध-दही के तैयार की जाती है और सत्तू, मसालों व मिर्ची की चटनी से इसका स्वाद और भी चटपटा बन जाता है. न सिर्फ यह स्वाद में खास है, बल्कि पाचन सुधारने और पेट को स्वस्थ रखने में भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है.

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शरीर को तपन और चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए ऐसी चीजों की आवश्यकता होती है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने में उपयोगी हों और इस दौरान तेजी से बढ़ने वाली लू के प्रकोप से भी शरीर को सुरक्षित रख सकें.

इसी तरह आजमगढ़ में एक ऐसी लस्सी मिलती है, जो गर्मियों के मौसम में शरीर की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है. हम बात कर रहे हैं आजमगढ़ की फेमस सत्तू लस्सी की, जिसे बनाने के लिए दूध, दही या मलाई का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि इसे सत्तू और चटपटे मसालों से तैयार किया जाता है.

आजमगढ़ जिला अपने खाने-पीने की विशेष वैरायटी के लिए भी जाना जाता है. यहां फास्ट फूड से लेकर तरह-तरह के ऐसे व्यंजन मिलते हैं, जो स्वाद के साथ=साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खास माने जाते हैं. इसी तरह, आजमगढ़ की यह एक ऐसी यूनिक डिश है, जो आजकल लोगों की पसंद भी बनी हुई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आजमगढ़ शहर के नगर पालिका क्षेत्र में सत्तू से बनने वाली लस्सी की कई दुकानें लगती हैं, जहां गर्मी के मौसम में इस जायकेदार, स्वादिष्ट और चटपटे लस्सी को पीने के लिए लोगों की खूब भीड़ इकट्ठा होती है. हर साल गर्मी के मौसम में यह जगह जिले के हॉटस्पॉट के रूप में तब्दील हो जाती है, जहां दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोग इस स्वादिष्ट डिश का लुत्फ उठाते हैं.

सत्तू की लस्सी बनाने वाले दुकानदार रवि बताते हैं कि इसे बनाने के लिए दूध, दही या छाछ की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि ठंडे पानी के साथ सत्तू, कुछ विशेष मसाले और चटपटी तीखी मिर्च की चटनी ही काफी होती है. इन जबरदस्त जायकेदार मसालों और मिर्च के चटपटे-तीखे स्वाद के कारण इस डिश का टेस्ट अपने आप में बेहद यूनिक हो जाता है.

उन्होंने बताया कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में दो से तीन चम्मच सत्तू पाउडर मिलाना होता है. इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करना होता है. इस मिश्रण को तैयार करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि सत्तू पाउडर पानी में पूरी तरह घुल जाए.

मिश्रण तैयार होने के बाद इसमें कटे हुए प्याज के साथ-साथ स्वाद और चटपटा पन लाने के लिए हरी धनिया और मिर्च की चटनी मिलानी होती है. इन चीजों के मिश्रण से इस लस्सी का स्वाद जबरदस्त हो जाता है. सभी चीजों को मिलाने के बाद इसमें स्वाद अनुसार नमक और नींबू मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करना होता है. आप चाहें तो इसके लिए मथनी का भी उपयोग कर सकते हैं.

यह जबरदस्त और यूनिक सत्तू वाली लस्सी तैयार हो जाती है. गर्मी के मौसम में यह स्वाद में चटपटी होने के साथ-साथ पेट के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. यह पेट संबंधी कई प्रकार की समस्याओं में उपयोगी है और पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर करने में भी कारगर साबित होती है.



Source link

Write A Comment