Last Updated:
Jaipur Famous Lotaram Samosa: जयपुर अपने कचौरी-समोसे के लिए मशहूर है और इसी कड़ी में विधानसभा के पास स्थित ‘लोटाराम’ समोसा अपनी अलग पहचान बना चुका है. खास मसालों से तैयार समोसा और यूनिक नाम लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है. यहां समोसा चटनी के बजाय स्पेशल सब्जी के साथ परोसा जाता है, जो स्वाद को अलग बनाता है. हर दिन 700-800 समोसे और कचौरी तैयार होती हैं, जो शाम तक बिक जाती हैं. 22 रुपये कीमत वाला यह समोसा जयपुर में तेजी से फेमस हो रहा है.
जयपुर. राजधानी जयपुर अपने स्वादिष्ट जायके के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है, जहां जयपुर के हर इलाके में कुछ खास स्वाद लोगों को मिलता है. जयपुर में लोग सबसे ज्यादा नाश्ते के रूप में कचौरी-समोसा को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, इसलिए यहां खासतौर पर कचौरी-समोसे के स्वाद ने ही अपनी पहचान बना ली है. जयपुर में मशहूर खूंटेटा की कचौरी-समोसा, संपत की कचौरी-समोसा, सम्राट की कचौरी-समोसा, रावत कचौरी-समोसा, ब्रजवासी कचौरी-समोसे, ठग्गू के समोसे जैसी सैकड़ों दुकानें हैं, जो अपने बेहतरीन कचौरी-समोसा के स्वाद के लिए फेमस हैं.
चटनी नहीं, यहां स्पेशल सब्जी के साथ मिलता है समोसा
लोकल-18 ने ‘लोटाराम समोसा’ की इस खास दुकान पर पहुंचकर यहां के दुकानदार से उनके बेहतरीन कचौरी और समोसे के स्वाद और दुकान के नाम के बारे में बात की, तो उन्होंने बताया कि 2023 में ‘लोटाराम’ नाम से हमने कचौरी और समोसे के स्वाद की शुरुआत की थी, जिसमें हमारा समोसा अब जयपुर में खूब फेमस है, क्योंकि हम समोसे को अलग-अलग प्रकार के मसालों से तैयार करते हैं, जिसमें अलग-अलग टेस्ट आता है. इसलिए हमारा समोसा और नाम, दोनों लोगों को खूब पसंद आते हैं. हर दिन 700 से 800 कचौरी-समोसे वे तैयार करते हैं और शाम तक लोग इन्हें चट कर जाते हैं.
22 रूपए है एक समोसे की कीमत
सामान्य रूप से जयपुर में एक से एक समोसे के स्वाद की दुकानें हैं, लेकिन हमारा स्वाद सबसे अलग है, क्योंकि हम चटनी के साथ बेहतरीन सब्जी के साथ समोसा सर्व करते हैं, जिसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. समोसे के अलावा हमारे यहां दाल-प्याज की कचौरी, मिर्च बड़ा, ब्रेड पकोड़ा, लस्सी और चाय के स्वाद को भी लोग खूब पसंद करते हैं. हमारे यहां एक समोसे की कीमत 22 रुपये है. पूरे दिन ग्राहक आते हैं और ताजा रूप में लोगों को यहां कचौरी-समोसे का स्वाद मिलता रहता है.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें