एयरटेल ने Duolingo के साथ पार्टनरशिप की है. इसके तहत एयरटेल के मोबाइल, Wi-Fi और DTH यूजर्स को 12 महीने का Super Duolingo सब्सक्रिप्शन बिना किसी अडिशनल कीमत के मिलेगा. इस ऑफर में प्रीमियम लैंग्वेज लर्निंग फीचर्स भी शामिल हैं.

एयरटेल ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, ये सुविधा एयरटेल की मोबाइल, Wi-Fi और DTH सर्विस इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.

सबसे खास बात यह है कि सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करने के लिए क्रेडिट कार्ड की जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी. यूजर्स को एक साल तक सुपर डुओलिंगो का फायदा मिलेगा और इसके लिए अलग से सब्सक्रिप्शन फीस नहीं देनी होगी. हालांकि, ऑफर के कुछ नियम और शर्तें लागू हो सकती हैं.

Super Duolingo में मिलेंगे ये प्रीमियम फीचर्स

सुपर डुओलिंगो के साथ यूजर्स को बिना विज्ञापन के लैंग्वेज सीखने का एक्सपीरिएंस मिलेगा. इसमें Unlimited Energy, Personalised Exercises और Mistake Reviews जैसे फीचर्स शामिल हैं.

इसके अलावा इसमें AI-powered Video Call फीचर भी मिलता है. इसकी मदद से यूजर्स AI के साथ रियल-टाइम बातचीत करके अपनी Speaking Skills की प्रैक्टिस कर सकते हैं.

40 से ज्यादा भाषाएं सीख सकते हैं

डुओलिंगो पर फिलहाल 40 से ज्यादा भाषाओं के कोर्स उपलब्ध हैं. इसका तरीका गेमिंग जैसा रखा गया है, जिसमें छोटे Lessons, Exercises और AI Tools के जरिए भाषा सीखने को आसान बनाया जाता है. सिर्फ भाषाएं ही नहीं, प्लेटफॉर्म पर Chess, Math और Music के कोर्स भी उपलब्ध हैं.

भारत में Duolingo लगातार नए लोकल लैंग्वेज कोर्स भी जोड़ रहा है. हाल ही में प्लेटफॉर्म ने पंजाबी से इंग्लिश सीखने का कोर्स शुरू किया है. इससे पहले Hindi, Bengali, Telugu, Tamil और Urdu बोलने वाले यूजर्स के लिए भी English Learning Courses उपलब्ध कराए जा चुके हैं.

एयरटेल के साथ इस साझेदारी से बड़ी संख्या में भारतीय यूजर्स को बिना अलग से पैसे खर्च किए लैंग्वेज सीखने का मौका मिलेगा. एयरटेल के करीब 376 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, ऐसे में यह Duolingo की भारत में बड़ी साझेदारियों में से एक है.



Source link

Write A Comment