Last Updated:
Animal Social Media Reviews: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के लिए फैन्स ने अभी से ही अपने रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं. यह फिल्म आज 1 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.
Animal Social Media Reviews
गौहर/दिल्ली: आज ‘एनिमल’ फिल्म रिलीज का दिन है और यह शहर में चर्चा का विषय है. जैसे ही सुबह के शोज समाप्त हुए, प्रशंसकों ने अपनी समीक्षाएं साझा करने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सहारा ले लिया है. एनिमल फिल्म को पहले दिन देखने वाले दर्शकों ने इसे ब्लॉकबस्टर बताते हुए इसकरी खूब सराहना की. कई एक्स यूजर्स ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को उनके असाधारण काम के लिए प्रशंसा भी की.
सोशल मीडिया पर दर्शकों की पहली प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. दर्शक फिल्म और रणबीर के अभिनय से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं. कई लोगों ने तो एनिमल को मेगा ब्लॉकबस्टर भी घोषित कर दिया है. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “वॉक इतनी परफेक्ट है कि रणबीर नाश्ते में 10 रॉकी भाई खा सकते हैं”.