Image Source : GETTY
ऑस्ट्रेलिया T20I टीम 

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और हरफनमौला मिचेल मार्श को पाकिस्तान के आगामी दौरे की तैयारी के लिए अगले महीने आयोजित होने वाली श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में आराम दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम में एशेज खेलने वाले पांच खिलाड़ी- पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड  शामिल हैं। एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-0 से धूल चटाई थी। ऑस्ट्रेलियाई T20 टीम में होबार्ट हरिकेन्स के बल्लेबाज बेन मैकडरमोट को भी शामिल किया गया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयन पैनल के चैयरमैन ने कहा, “यह टीम इस साल के अंत में घर पर ICC T20 वर्ल्ड कप खिताब को बचाने की तैयारी शुरू करेगी और इसमें ऐसे कई खिलाड़ी शामिल हैं जिनके पास मजबूत विपक्ष के खिलाफ इन पांच मैचों में प्रभावित करने का बेहतरीन मौका है।”

श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज के सभी 5 मैच 11 से 20 फरवरी के बीच सिडनी, कैनबरा और मेलबर्न में खेले जाएंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 3 मार्च से पाकिस्तान में तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक T20I मैच खेलेगा।

श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: एरोन फिंच, एश्टन एगर, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मोइसेस हेनरिक्स, जोश इंगलिस, बेन मैकडरमोट, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम ज़म्पा।





Source link

Write A Comment