Last Updated:

Banana Lassi Recipe: लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फुला बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप भी गर्मी के दिनों में दही छाछ या इमली का पना केरी का पना पीकर बोर हो गए है तो आप आपके घर पर अब पके हुए केले और दही से लस्सी तैयार कर सकते हैं. यह लस्सी की खासियत होती है कि यह तीन दिन तक खराब नहीं होती है और यह शरीर के पाचन शक्ति को मजबूत करती है और शरीर के तापमान को बनाक

Banana Lassi Recipe: अगर आप भी गर्मी में दही छाछ और केरी का पना पीकर बोर हो गए हैं तो आप घर पर केले की लस्सी तैयार कर सकते हैं. केले की लस्सी तैयार करने के लिए पके हुए केले, दही, शक्कर और ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल करना होता है. यह लस्सी 15 मिनट में बन कर तैयार हो जाती है और तीन दिन तक खराब नहीं होती है. आप इसको फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं. गर्मी के दिनों में लोग सबसे अधिक अपने घर पर निमाड़ क्षेत्र में केले की लस्सी बनाकर पीना पसंद करते हैं और आप भी घर पर ऐसी लस्सी तैयार कर सकते हैं.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी 
लोकल18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फुला बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर आप भी गर्मी के दिनों में दही, छाछ या इमली का पना केरी का पना पीकर बोर हो गए हैं तो आप घर पर अब पके हुए केले और दही से लस्सी तैयार कर सकते हैं. यह लस्सी की खासियत होती है कि यह तीन दिन तक खराब नहीं होती है और यह शरीर के पाचन शक्ति को मजबूत करती है और शरीर के तापमान को बनाकर रखती है. डॉक्टर भी गर्मी के दिनों में इस तरह के शीतल पेय पदार्थ पीने की सलाह देते हैं. निर्माण के बुरहानपुर जिले में यह गर्मी के दिनों में सबसे अधिक बनाई जाती है, जो झटपट तैयार हो जाती है. आप भी आपके घर पर इस आसान विधि से तैयार कर सकते हैं.

ऐसे कर सकते हैं तैयार 
अगर आप भी आपके घर पर दही और केले से लस्सी तैयार करने जा रहे हैं तो आप सबसे पहले बाजार से आधा लीटर मलाई का दही लेकर आई और पके हुए चार केले ले लीजिए उसे मिक्स कर के उसको मिक्सर के जार में डाल दीजिए और उसमें 200 ग्राम शक्कर और 50 ग्राम ड्राई फ्रूट इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. यह मिक्स होने के बाद इसे फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए. आप इसको गिलास में डालकर बर्फ डालकर भी पी सकते हैं. यह जितना ठंडा रहेगा उतना आनंद आएगा. मात्र 15 मिनट में बन कर तैयार हो जाएगी और 3 दिन तक खराब नहीं होगी. आप इसको फ्रिज में स्टोर कर रख सकते हैं और आपके मेहमान भी खुश हो जाएंगे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment