1. Hindi News

  2. गैलरी

  3. देश
  4. BRICS समिट में दूसरे दिन क्या-क्या हुआ, तस्वीरों में देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले तीन दिनों में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों या प्रमुखों के साथ 15 औपचारिक द्विपक्षीय बैठकें कीं।

Published : Sep 13, 2026 11:11 pm IST,  Updated : Sep 13, 2026 11:15 pm IST

1/10

Image Source : pti

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का समापन हो चुका है और अगला ब्रिक्स समिट अब चीन में होना है लेकिन इन सबके बीच सबसे चर्चा प्रधानमंत्री मोदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की केमेस्ट्री की हो रही है।

BRICS समिट 2026 के दूसरे दिन भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और दुनिया के अन्य नेताओं के साथ दिखाई दे रहे हैं।

2/10

भारत द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और ऐसे में इन चुनौतियों से निपटने तथा मानवता के हित में आगे बढ़ने के लिए ब्रिक्स देशों को सहयोग और समावेशी विकास के माध्यम से मजबूत होकर उभरना होगा।

3/10

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि राष्ट्रपति अल-सीसी के साथ उनकी बहुत अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने कहा, "हमने कई मुद्दों पर बात की, खासकर क्षेत्रीय मुद्दों और भारत-मिस्र की दोस्ती पर, जो हाल के समय में काफी बढ़ रही है।

4/10

Image Source : pti

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि राष्ट्रपति अल-सीसी के साथ उनकी बहुत अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने कहा, “हमने कई मुद्दों पर बात की, खासकर क्षेत्रीय मुद्दों और भारत-मिस्र की दोस्ती पर, जो हाल के समय में काफी बढ़ रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस बातचीत में व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने पर खास जोर दिया गया। मोदी ने अन्य वैश्विक नेताओं के साथ भी कई बैठकें कीं, जिनमें कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, बुरुंडी के राष्ट्रपति अवारिस्टे नदायिशिमिये, युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो और नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टीमा शामिल हैं।

5/10

पीएम मोदी ने ब्रिक्स समिट के दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सुबियांतो से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार, सकारात्मकता और आशावादी सोच हमेशा दिल जीत लेती है। भारत और इंडोनेशिया कई क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को और मजबूत करते रहेंगे।

6/10

Image Source : pti

पीएम मोदी ने ब्रिक्स समिट के दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सुबियांतो से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार, सकारात्मकता और आशावादी सोच हमेशा दिल जीत लेती है।

भारत और इंडोनेशिया कई क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को और मजबूत करते रहेंगे।

 प्रधानमंत्री और नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति शेट्टिमा ने व्यापार, बिजली, स्वच्छ ऊर्जा, उर्वरक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। मोदी ने कहा, "हमने स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की भी समीक्षा की।

7/10

Image Source : pti

प्रधानमंत्री और नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति शेट्टिमा ने व्यापार, बिजली, स्वच्छ ऊर्जा, उर्वरक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। मोदी ने कहा, “हमने स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की भी समीक्षा की।
ब्रिक्स समिट 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

8/10

Image Source : pti

ब्रिक्स समिट 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
भारत ने 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी की, जिसमें इस समूह के 11 सदस्य देशों और 10 सहयोगी देशों के नेताओं के साथ-साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन के दौरान पिछले तीन दिनों में अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्षों या सरकारों के प्रमुखों के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति के साथ भी बातचीत की।

9/10

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने समूह के दिल्ली शिखर सम्मेलन को उत्पादक और परिणामोन्मुख बनाया। प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल पर दो दिन के शिखर सम्मेलन की अहम झलकियां दिखाने वाला एक वीडियो पोस्ट किया गया।

10/10

Source link

Write A Comment