Last Updated:
BRICS Dinner Menu Recipes: किसी खास डिनर का मेन्यू सिर्फ खाने की चीजों की सूची नहीं होता, उसमें मेजबान की पसंद और देश की खानपान परंपरा की झलक भी दिखाई देती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित गाला डिनर का मेन्यू भी इसी वजह से चर्चा में रहा. इसमें भारतीय स्वाद और शाकाहारी व्यंजनों की अच्छी-खासी जगह थी. खांडवी से लेकर पनीर लबाबदार और गुच्छी मार्मिक तक कई व्यंजन मेहमानों की थाली का हिस्सा बने. अगर आपको इस मेन्यू को देखकर इन डिशेज का स्वाद घर पर लेने का मन हो रहा है तो इनकी शॉर्ट रेसिपी आपके काम आ सकती है.
गाला डिनर में क्या-क्या था खास मेन्यू में खांडवी, पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, मिलेट पुलाव, मशरूम गलोटी और जलेबी शामिल थी. इन व्यंजनों में गुजराती स्वाद से लेकर उत्तर भारतीय जायका और मोटे अनाज की झलक तक देखने को मिलती है. हर डिश का अपना अलग स्वाद और बनाने का तरीका है. (Image-AI generated)
खांडवी खांडवी बनाने के लिए बेसन और दही को पानी के साथ मिलाकर चिकना घोल तैयार करें. इसमें नमक और हल्दी डालें. मिश्रण को लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं, जब तक यह गाढ़ा होकर फैलाने लायक न हो जाए. इसे चिकनी प्लेट या थाली पर पतली परत में फैलाकर ठंडा करें और रोल काट लें. ऊपर से राई, करी पत्ता और तिल का तड़का डालें. (Image-AI generated)
पनीर लबाबदार इसके लिए पनीर के टुकड़ों को हल्का भून लें. एक पैन में तेल या घी डालकर प्याज, अदरक, लहसुन और टमाटर भूनें. इसे पीसकर प्यूरी बना लें. पैन में इसे डालकर मसाले और थोड़ा क्रीम मिलाएं. अंत में पनीर डालकर कुछ मिनट पकाएं. स्वाद के लिए कसूरी मेथी डाली जा सकती है. (Image-AI generated)
Add News18 as
Preferred Source on Google
गुच्छी मार्मिक गुच्छी यानी जंगली मशरूम को अच्छी तरह साफ करके भिगोया जाता है. फिर इसे मसालों के साथ पकाया जाता है. घर पर उपलब्ध गुच्छी को प्याज, अदरक, लहसुन और हल्के मसालों के साथ भूनकर इसमें पानी डालें और धीमी आंच पर पकाएं. इससे मशरूम नरम हो जाएगा और मसालों का स्वाद अच्छी तरह आएगा. (Image-AI generated)
मिलेट पुलाव मिलेट पुलाव के लिए अपनी पसंद का मिलेट अच्छी तरह धोकर कुछ देर भिगो दें. पैन में घी डालकर जीरा, तेजपत्ता और साबुत मसाले भूनें. इसमें कटी हुई सब्जियां डालकर हल्का भूनें. अब मिलेट और पानी डालकर ढक दें. धीमी आंच पर पकाएं. तैयार पुलाव को हरे धनिये से सजाकर परोसें. (Image-AI generated)
मशरूम गलोटी मशरूम गलोटी में मशरूम को बारीक काटकर या पीसकर इस्तेमाल किया जाता है. मशरूम के साथ उबली दाल या जरूरत के अनुसार बांधने वाली सामग्री मिलाकर इसमें अदरक, लहसुन और मसाले डालें. मिश्रण की छोटी टिक्कियां बनाकर तवे पर कम तेल में दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. (Image-AI generated)
जलेबी जलेबी के लिए मैदा का गाढ़ा लेकिन बहने वाला घोल तैयार करें. इसे कुछ समय रखने के बाद कपड़े या पाइपिंग बैग की मदद से गर्म तेल में गोल आकार में डालें. जलेबी को कुरकुरा होने तक तलें और तुरंत चाशनी में डाल दें. कुछ देर बाद निकालकर परोसें. (Image-AI generated)