X

बिना तेल-प्याज के बनता है चम्पारण का ये स्पेशल ‘पानी मटन’, जानिए पूरी रेसिपी

 

arw img

बिहार का चम्पारण अपने खास व्यंजनों के लिए जाना जाता है. यहां का ‘पानी मटन’ या ‘नून-पानी’ अब राज्य के कई हिस्सों में लोकप्रिय हो चुका है. कहा जाता है कि इस डिश की शुरुआत चम्पारण के एक होटल से हुई थी. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बिना तेल और प्याज के तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए मटन, नमक, गरम मसाला, काली मिर्च, हल्दी, मिर्च पाउडर, लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च का इस्तेमाल होता है. सबसे पहले मटन को धोकर उसमें नमक और मसाले मिलाए जाते हैं. इसके बाद इसे कड़ाही में हल्का भूनकर पानी डाला जाता है. करीब 1 किलो मटन में 1 लीटर पानी डालकर पकाया जाता है. जब पानी आधा रह जाता है, तो मटन को छोटे टुकड़ों में काटकर फिर से पकाया जाता है, जब तक पानी पूरी तरह सूख न जाए. पानी सूखने के बाद लाजवाब पानी मटन तैयार

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment