नई दिल्ली: जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट लगातार जारी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने इस प्रोटेस्ट को लेकर अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। पीसी में दिल्ली पुलिस, अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों पर भी जवाब दे सकती है। दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की ये पहली पीसी है। प्रोटेस्टर्स ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर चल रहे हैं, जिनके जवाब में दिल्ली पुलिस ये प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। बता दें कि जब से CJP का प्रोटेस्ट शुरू हुआ है, तब से दिल्ली पुलिस ने एक बार भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है।

दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?

  • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली पोस्टों पर हमारी नजर है।
  • सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है।
  • किसी भी जानकारी पर बिना सोचे-समझे भरोसा ना करें। 
  • सोशल मीडिया पर मौजूद हर पोस्ट ठीक नहीं है।
  • एक लड़की की मौत का झूठा दावा किया गया।
  • सोनम वांगचुक के कई डीप फेक और फर्जी वीडियो प्रसारित किए गए। 





Source link

Write A Comment