Last Updated:
How To Make Coconut Mithai: बुरहानपुर की पारंपरिक नारियल मिठाई नारियल, मावा, शक्कर और ड्राई फ्रूट्स से बनाई जाती है और इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. यह मिठाई एक सप्ताह तक खराब नहीं होती है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आती है. तो चलिए इसे बनाने की आसान सी रेसिपी जान लेते हैं फूलाबाई से…
How To Make Coconut Mithai: मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर की कई मिठाइयां इतनी फेमस हैं कि जो आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं. इसकी खासियत होती है कि यह एक सप्ताह तक खराब नहीं होती है. आज हम आपको निमाड़ की सबसे फेमस नारियल, मावा और शक्कर से बनने वाली नारियल मिठाई की जानकारी बताने जा रहे हैं. आप इसको आसानी से घर पर तैयार कर सकते है. इसको बनाना बहुत ही सरल और आसान विधि है. इसे घर पर आप तैयार कर सकते हैं और यह एक सप्ताह तक खराब नहीं होती है. उसको बनाने के लिए सुखा हुआ नारियल, मावा और शक्कर की जरूरत होती है, जिससे यह बनकर तैयार हो जाती है.
एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को जब एक्सपर्ट महिला फूलाबाई से बात की तो उन्होंने ने बताया कि आप भी घर पर कुछ स्पेशल मिठाई बनाना चाहते हैं तो यह मिठाई आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस मिठाई को बनाने के लिए नारियल, मावा, शंकर और ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल किया जाता है. यह मिठाई बनकर तैयार हो जाती है और एक सप्ताह खराब नहीं होती है. इस मिठाई को बच्चे और बुजुर्ग सभी खाना पसंद करते हैं. यह मिठाई शरीर के लिए भी हेल्दी होती है. सुबह के समय में आप इसको नाश्ते में भी खा सकते हैं. डॉ भी इस मिठाई को खाने की सलाह देते हैं.
मिठाई ऐसी होगी तैयार
अगर आप भी नारियल की मिठाई आपके घर पर बनाने जा रहे हैं तो आप सबसे पहले बाजार से 1 किलो नारियल लेकर आएं, उसमें 800 ग्राम मावा, 300 ग्राम पिसी हुई शक्कर और 200 ग्राम ड्राई फ्रूट्स काजू-बादाम इसमें डाल सकते हैं, जिसके लिए सबसे पहले नारियल के पीस तैयार करना है. एक कढाई लेना है और उसमें मावे को हल्का सा ब्राउन होने दीजिए. उसके अंदर आप नारियल डाल दीजिए. उसमें शक्कर मिला दीजिए और ऊपर से ड्रायफुट डाल दें, जिससे आपकी नारियल की मिठाई तैयार हो जाएगी. एक सप्ताह तक खराब नहीं होगी. उसको बच्चे और बुजुर्ग सभी खाना पसंद करते हैं और खाने में बहुत ही सॉफ्ट लगती है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें