Crispy Onion Pakoda: बारिश के मौसम में चाय के साथ गरमा-गरम प्याज के पकौड़े सबसे पसंदीदा नाश्तों में शामिल हैं. कम सामग्री और आसान विधि से घर पर ही बाजार जैसे कुरकुरे पकौड़े तैयार किए जा सकते हैं. रसोईया प्रियंका सिंह के अनुसार, स्वादिष्ट पकौड़ों के लिए प्याज को पतला काटकर उसमें बेसन, हरी मिर्च, लहसुन, अजवाइन, मंगरैल, हल्दी और नमक मिलाएं. मिश्रण में ज्यादा पानी न डालें, क्योंकि प्याज की नमी ही बेसन को बांधने के लिए पर्याप्त होती है. इसके बाद गर्म तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तैयार पकौड़ों को हरी चटनी, तली हुई मिर्च या चूड़ा के साथ परोसें. मॉनसून की ठंडी फुहारों के बीच परिवार और दोस्तों के साथ इनका स्वाद बारिश का आनंद कई गुना बढ़ा देता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।