पंजाबी कढ़ी पकौड़ा (Punjabi Kadhi Pakoda) – कढ़ी की कई वैराइटीज़ काफी पसंद की जाती हैं, उनमें से एक पंजाबी कढ़ी पकौड़ा है. इस रेसिपी को बनाने के लिए प्याज के पकौड़े तलकर दही में डाले जाते हैं. ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है.
dahi bhindi

दही भिंडी (Dahi Bhindi) – भिंडी की कई वैराइटीज़ काफी पसंद की जाती हैं उनमें से एक दही भिंडी भी है. इसमें भिंडी को फ्राई कर दही के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है. यह पार्टियों के हिसाब से भी काफी पसंद की जाने वाली फूड डिश है.
dahi vada

दही वड़ा (Dahi Vada) – दही वड़ा का नाम सुनते ही मुंह में पानी न आए ऐसा कम ही लोगों के साथ होता होगा. दही से बनने वाली ये उत्तर भारत की काफी फेमस फूड डिश है. इसे बनाने के लिए दाल के पकौ़ड़े तैयार किये जाते हैं और उन्हें दही में मिलाकर खाया जाता है.
dahi kabab

दही के कबाब (Dahi Ke Kabab) – स्टार्टर के तौर पर दही के कबाब काफी पसंद किये जाते हैं. क्रिस्पी और सॉफ्ट दही कबाब बनाने के लिए दही, बेसन, प्याज और मसालों का इस्तेमाल किया जाता हैं. दही इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देता है.
dahi sandwich

कर्ड सैंडविच (Curd Sandwich) – ये रेसिपी काफी कम वक्त में तैयार हो जाती है. इसमें वेजिटेबल और दही की फिलिंग की जाती है. कर्ड सैंडविच को प्लेन या फिर आलू की स्लाइस या बनाना वैफर्ड के साथ भी मिलाकर बनाया जा सकता है.
dahi aloo

दही आलू (Dahi Aloo) – दही आलू एक फटाफट बनने वाली फूड रेसिपी है. इसमें आलू को उबालकर दही में डाला जाता है और उसके बाद उसे पकाया जाता है. आमतौर पर सब्जी के विकल्प के रुप में भी इसका काफी प्रयोग किया जाता है.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle



Source link

Write A Comment