Last Updated:
Desi Sharbat Recipe: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए लोग अक्सर पैकेज्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होते. ऐसे में घर पर बना देसी शरबत एक बेहतर और हेल्दी विकल्प है. यह पारंपरिक शरबत सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाता है और इसमें इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक सामग्री शरीर को ठंडक और ताजगी देती है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. इस गर्मी में बाजार के ड्रिंक्स छोड़कर घर का बना शरबत अपनाना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है.
Summer Special Resipi: गर्मी के मौसम में ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड काफी बढ़ जाती है. लेकिन बाजार में मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड ड्रिंक्स सेहत के लिए उतनी फायदेमंद नहीं होती हैं. इनमें कई तरह के केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो लंबे समय में शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में घर पर बना देसी इमली का शरबत इनसे अच्छा विकल्प है. यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
इमली का शरबत अपने अनोखे खट्टे-मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है, जो गर्मी में तुरंत ताजगी का अहसास कराता है. इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से होने वाली थकान भी दूर होती है. यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में इसे खास तौर पर पसंद किया जाता है और लोग इसे पारंपरिक पेय के रूप में लंबे समय से इस्तेमाल करते आ रहे हैं. पुराने समय में जब कोल्ड ड्रिंक और अन्य ठंडी चीजें नहीं होती थी तब इमली के शरबत का उपयोग ही किया जाता था.
गृहणी प्रिया सांखला ने बताया कि इस स्वादिष्ट शरबत को बनाने का तरीका बहुत आसान है. घर में मौजूद सामग्री से इसे आसानी से बनाया जा सकता है. इसमें अधिक सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके लिए मुख्य रूप से इमली, पानी, चीनी या गुड़, काला नमक और भुना जीरा पाउडर का उपयोग किया जाता है. अगर आप चाहें तो इसमें पुदीने की पत्तियां भी मिला सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी ताजगी भरा हो जाता है और खुशबू भी बढ़ जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गृहणी प्रिया सांखला ने बताया कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले इमली को अच्छी तरह साफ करके 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दिया जाता है, ताकि वह पूरी तरह नरम हो जाए. इसके बाद इमली को हाथों से मसलकर उसका गूदा निकाल लिया जाता है. फिर इस मिश्रण को छानकर बीज और रेशों को अलग कर दिया जाता है, जिससे एक स्मूद और साफ गूदा तैयार हो जाता है. इस तरीके से शरबत और भी अधिक स्वादिष्ट और पीने में अच्छा लगता है.
अब इस गूदे में स्वादानुसार चीनी या गुड़ मिलाकर अच्छे से घोला जाता है, ताकि मिठास सही तरीके से घुल जाए. इसके बाद इसमें काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाया जाता है, जिससे शरबत का स्वाद और भी बढ़ जाता है. लास्ट में इसमें ठंडा पानी मिलाकर तैयार शरबत को गिलास में डालकर बर्फ के टुकड़ों और पुदीने की पत्तियों के साथ परोसे. इस तरीके से बनाया गया इमली का देसी शरबत बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है.
यह शरबत न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है. इमली में मौजूद पोषक तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा यह शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक होता है और गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाव करता है, जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है.