होमफोटोलाइफ़फूड

लू का तोड़ और सेहत का खजाना, देसी स्वाद वाला गुड़ का शरबत, आसान है इसे बनाना

Last Updated:

गर्मी के मौसम में जहां चीनी वाला शरबत सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, वहीं गुड़ और राब का शरबत एक सस्ता, स्वादिष्ट और बेहद फायदेमंद देसी पेय है. यह शरीर को ठंडक देने, डिहाइड्रेशन से बचाने और जरूरी मिनरल्स की पूर्ति करने में मदद करता है, जिससे यह ग्रामीण इलाकों में आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की डॉक्टर ऋचा श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग चीनी का शरबत पीना बेहद पसंद करते हैं. लेकिन चीनी का शरबत हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है. चीनी में कैलोरी अधिक होती है, जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग गुड़ व राब का ही शरबत पीना बेहद पसंद करते हैं और हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.

 उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसान गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं. वही गन्ने से किसान गुड़ व राब तैयार करते हैं. गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में गुड़ व राब की डिमांड अधिक रहती है. वही अचानक गर्मियों के मौसम में गुड़ और राब की डिमांड बढ़ जाती है, क्योंकि गुड हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. ऐसे में गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक लोग गन्ने का जूस वह गुड़ व राब का शरबत पीना बेहद पसंद करते हैं. आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए शरबत पीते हैं.

गुड़ का शरबत आज भी गर्मियों का सबसे पसंदीदा पेय है, खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर और ग्रामीण लोग इसे रोजाना पीते हैं. यह सस्ता होने के साथ-साथ तुरंत ऊर्जा देने वाला पेय है. गुड़ का शरबत हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी है. गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. गर्मियों में जब संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, तब गुड़ का शरबत शरीर को मजबूत बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गर्मियों के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है पानी की कमी को पूरा करने के लिए लोग आज भी गुड़ का शरबत बिना बेहद पसंद करते हैं. ये देसी ड्रिंक पेट को ठंडा करने और बॉडी को हीट वेव से बचाने में मदद करता है. सबसे खास बात यह है गुड़ व राब का शरबत आप आसानी से बना सकते हैं कई वर्षों तक राब खराब नहीं होती है.

गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं. गर्मियों में जब शरीर पसीने के जरिए जरूरी मिनरल्स खो देता है, तब गुड़ का शरबत इनकी पूर्ति करने में मदद करता है. यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. प्रतिदिन सुबह एक गिलास गुड़ का शरबत पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है.

गुड़ का शर्बत बनाना भी बहुत आसान है आधा कप गुड़ को दो कप पानी में अच्छी तरह भिगो लें इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा, कुछ पुदीना के पत्ते और स्वादानुसार काला नमक मिलाकर अच्छे से फेंट लें. जब शर्बत बनाकर तैयार हो जाए तब उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डाल दें. यह शर्बत गर्मी में रोजाना पीने से लू जैसी समस्या से आपको छुटकारा मिल जाएगा. गुड़ और नींबू का संयोजन पाचन को बेहतर बनाता है.

गुड़ का शरबत पीने से शरीर में तुरंत ठंडक महसूस होती है. यह प्राकृतिक कूलेंट की तरह काम करता है. जहां बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स शरीर में केवल अस्थायी ठंडक देते हैं, वहीं गुड़ का शरबत अंदर से शरीर को संतुलित करता है. इसके अलावा यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है. गर्मियों में अक्सर लोगों को अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या हो जाती है, ऐसे में गुड़ का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है.

गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में सहायक होता है. खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए गुड़ का शरबत बेहद फायदेमंद माना जाता है. नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बेहतर होता है. गर्मियों के मौसम में आप छोटे बच्चों को भी गुड़ का शरबत पिला सकते हैं.



Source link

Write A Comment