X

अब बाजार की छाछ भूल जाएंगे! घर पर बनाएं ये ‘मैजिक क्यूब्स’, Video

 

arw img

Masala Chaas Cubes Recipe Summer Hacks: जोधपुर की कुक एक्सपर्ट रेणु ने गर्मियों में प्यास बुझाने और छाछ को स्वादिष्ट बनाने का एक नया तरीका ‘मसाला छाछ क्यूब्स’ साझा किया है. धनिया, पुदीना, अदरक, हरी मिर्च और मसालों को पीसकर बनाए गए इस मिक्सचर को आइस्ट्रे में जमाकर क्यूब्स तैयार की जा सकती हैं. इन क्यूब्स को डीप फ्रीजर में 3 घंटे तक जमाकर 2 से 3 हफ्तों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. जब भी छाछ पीनी हो, बस इन क्यूब्स को गिलास में डालें और तुरंत ठंडी व मसालेदार छाछ तैयार हो जाएगी. यह विधि समय बचाने के साथ-साथ पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया गया है. जीरा और काला नमक पेट की समस्याओं से राहत देते हैं और पुदीना शरीर को ठंडक पहुँचाता है.



Source link

Write A Comment