Last Updated:

The right way to store ginger: क्या आप भी अदरक खरीद कर लाते हैं और दो ही दिनों में ये फ्रिज में भी सूखने लगता है? दरअसल, अदरक को आप फ्रिज में रख तो देते हैं, लेकिन इसे सही तरीके से स्टोर करने का तरीका भी आना चाहिए. खुले में अदरक रखने से ये जल्दी सूखने लगता है. यहां जाने अदरक को फ्रिज में रखने के 6 आसान टिप्स.

Zoom

अदरक को सूखने से बचाने के 6 तरीके.

How to store Ginger in fridge: अदरक किसी भी व्यंजन में डालने से न सिर्फ उसके स्वाद को डबल करता है, बल्कि कई तरह के पोषक तत्व भी प्रदान करता है. अदरक (Ginger) का इस्तेमाल सब्जियों, नॉनवेज आइटम्स, चाय आदि में खूब लोग करते हैं. वैसे तो अदरक की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों के दिनों में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. सब्जी खरीदते समय काफी लोग अदरक खरीदते हैं और इसे फ्रिज में रख देते हैं. कई बार इसका इस्तेमाल अधिक ना करने से ये फ्रिज में दो-तीनों के अंदर ही सूखने लगते हैं. काटने पर ये बहुत सख्त और सूखा सा लगता है. इसका रस सूख जाता है. आखिर किस तरह से अदरक को स्टोर किया जाए ताकि ये तुरंत ही ना ड्राई हो. चलिए यहां आपको बताते हैं अदरक को स्टोर करने का सही तरीका.

अदरक स्टोर करने का सही तरीका

अदरक में मौजूद नमी, रस जब धीरे-धीरे खत्म हो जाता है तो जिंजर (Ginger) सिकुड़ने या सूखने लगता है. जब आप फ्रिज में ऐसे ही अदरक को रख देंगे तो भी वह सूख जाता है. आप कुछ टिप्स अपनाकर इसे लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं-

1. अदरक को कभी भी फ्रिज में खुला ना रखें. इसे स्टोर करने के लिए आपको चाहिए पेपर टॉवल और एयरटाइट बैग. सबसे पहले अदरक को हल्के गीले पेपर टॉवल में लपेटें. फिर इसे एक एयरटाइट जिप-लॉक बैग या डिब्बे में रखें. इससे अदरक के अंदर मौजूद नमी बरकरार रहेगी और ये कई दिनों तक नहीं सूखेगा.

2. कुछ लोग अदरक को छील कर फ्रिज में रख देते हैं. ऐसा बिल्कुल न करें. अदरक को छिलके के साथ रखने से उसकी नमी और ताजगी ज़्यादा समय तक बनी रहती है.

3. फ्रीजर में स्टोर करने से भी अदरक लंबे समय तक फ्रेश रहता है. इसके लिए आप अदरक को छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसे एक एयरटाइट बैग में डालें और फ्रीजर में रख दें. जब भी किसी रेसिपी में इसका इस्तेमाल करना हो तो बस कद्दूकस करें और यूज कर लें. इसके लिए आपको डीफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं.

4. अदरक को आप छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें. एक कटोरी में नींबू का रस या फिर सफेद सिरका डालें. इसमें आप अदरक को डालकर फ्रिज में रख दें. ऐसा करने से भी अदरक कई दिनों तक खराब नहीं होगा. आप अदरक को पानी में भी डालकर रख सकते हैं. इससे भी ये जल्दी नहीं सूखेगा.

5. आप अदरक को रखने के लिए एक पारंपरिक तरीका भी ट्राई करके देख सकते हैं. आपके पास गार्डन है तो वहां से थोड़ी सी मिट्टी लें. आप चाहें तो रेत भी ले सकते हैं. इसे अपने किचन या बालकनी में रखें और इसके नीचे अदरक को दबाकर रखें. इस ट्रेडिशनल तरीके से अदरक लंबे समय तक ताजा रहेगा.

6. फ्रिज में कभी भी ऊपर अदरक ना रखें. सब्जी रखने वाले बॉक्स में ही अदरक भी रखें. इस जगह नमी संतुलित रहती है, जिससे अदरक जल्दी नहीं सूखता है.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें



Source link

Write A Comment