सांभर बनाने की सामग्री: 1 कप अरहर दाल, 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 गाजर, 1 सहजन, थोड़ी लौकी या कद्दू, 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच सांभर मसाला, आधा चम्मच हल्दी, इमली का गूदा, नमक, राई, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और थोड़ा सा तेल. अरहर दाल को हल्दी डालकर अच्छी तरह उबाल लें. दूसरी ओर सब्जियों को हल्का नरम होने तक पकाएं. अब उबली दाल में सब्जियां, सांभर मसाला, इमली का गूदा और नमक मिलाकर 8 से 10 मिनट तक उबालें. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें राई, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हींग का तड़का लगाकर सांभर में डाल दें; सांभर बनकर तैयार हो जाएगा.