ऐपल ने अपना पहला फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ लॉन्च कर दिया है. कीमत, डिजाइन और फीचर्स को देखते हुए हर किसी में मन में एक बार तो ये सवाल आ रहा है कि ये नया आईफोन सैमसंग के मौजूदा फोल्डेबल फोन के कितना अलग है. सैमसंग का गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा पहले से बाजार में है, और ये भी प्रीमियम फोल्डेबल फोन हैं और कीमत भी काफी ऊंची है. आइए दोनों की तुलना करते हैं,
लुक और डिजाइन: आईफोन डुओ बंद करने पर सामान्य फोन जैसा लगता है. खोलने पर 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है. यह स्टार व्हाइट और नाइट स्काई दो कलर में उपलब्ध है. वजन करीब 254 ग्राम है. सैमसंग Z फोल्ड 8 अल्ट्रा थोड़ा हल्का है- सिर्फ 215 ग्राम. खोलने पर यह सिर्फ 4.1 मिमी पतला हो जाता है. इसके रंग ज्यादा हैं- ग्रेफाइट, क्रीम, वायलेट शैडो और ग्रीन शैडो. सैमसंग का डिजाइन ज्यादा स्लिम और हल्का लगता है, जबकि ऐपल का डिजाइन साफ और प्रीमियम फिनिश वाला है.
डिस्प्ले
आईफोन डुओ की बाहरी स्क्रीन 5.4 इंच की है और अंदर की 7.6 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है. दोनों तरफ 3000 निट्स तक ब्राइटनेस और प्रोमोशन सपोर्ट मिलता है. सैमसंग की बाहरी स्क्रीन बड़ी है- 6.5 इंच की. अंदर 8 इंच की डायनामिक AMOLED स्क्रीन है. दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट है. सैमसंग की स्क्रीन साइज में थोड़ी बड़ी है, लेकिन ऐपल की स्क्रीन क्वालिटी और कलर साइंस में बेहतर मानी जाती है.
परफॉर्मेंस
आईफोन डुओ में A20 प्रो चिप है जो 2 नैनोमीटर प्रोसेस पर बना है. यह बहुत पावरफुल है और लंबे समय तक अच्छा परफॉर्मेंस देता है. सैमसंग में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिप है. दोनों फोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और एआई कामों में तेज हैं. ऐपल का सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन मजबूत होता है, जबकि सैमसंग में एंड्रॉयड की आजादी और ज्यादा कस्टमाइजेशन मिलती है.
कैमरा
सैमसंग यहां आगे है. इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है. लो लाइट और जूम में अच्छा रिजल्ट देता है. आईफोन डुओ में दो 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं. ऐपल की फोटो प्रोसेसिंग बहुत नेचुरल होती है. सेल्फी के लिए दोनों में अच्छे ऑप्शन हैं. वीडियो रिकॉर्डिंग में दोनों मजबूत हैं.
बैटरी और चार्जिंग
सैमसंग में 5000mAh बैटरी है और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है. आईफोन डुओ की बैटरी लाइफ कंपनी के मुताबिक वीडियो प्लेबैक में 31 घंटे (अंदर) और 44 घंटे (बाहर) तक बताई गई है. वायरलेस चार्जिंग दोनों में है, लेकिन ऐपल में मैगसेफ सपोर्ट ज्यादा सुविधाजनक है.
बाकी फीचर्स
आईफोन डुओ में IP68 वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंस है, जो सैमसंग के IP48 से बेहतर है. बाद में ऐपल पेंसिल सपोर्ट भी मिलेगा. सैमसंग में एस पेन सपोर्ट, ज्यादा मल्टीटास्किंग विंडोज और गैलेक्सी एआई फीचर्स हैं. सॉफ्टवेयर अपडेट में ऐपल लंबे समय तक सपोर्ट देता है.
कीमत
भारत में आईफोन डुओ की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है. सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा 1,99,999 रुपये से शुरू होता है. सैमसंग काफी सस्ता पड़ता है.
दोनों फोल्डेबल फोन की भारत में स्टोरेज के हिसाब से कीमतें:
Apple iPhone Duo की भारत में कीमत
- 256GB: ₹2,99,900
- 512GB: ₹3,24,900
- 1TB: ₹3,74,900
- 2TB: ₹4,49,900
Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra भारत में कीमत
- 12GB RAM + 256GB: ₹1,99,999
- 12GB RAM + 512GB: ₹2,19,999
- 16GB RAM + 1TB: ₹2,59,999
सैमसंग के पास 2TB का ऑप्शन नहीं है, जबकि ऐपल में 2TB तक उपलब्ध है.
कौन बेहतर?
अगर आप ऐपल इकोसिस्टम में हैं, बेहतर बिल्ड क्वालिटी और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं तो आईफोन डुओ सही है. अगर बजट थोड़ा कम रखना है, बड़ा स्क्रीन, बेहतर कैमरा और एंड्रॉयड की आजादी चाहिए तो सैमसंग Z फोल्ड 8 अल्ट्रा बेहतर ऑप्शन है.