Image Source : IPLT20.COM
File photo of Shane Watson, Glenn Maxwell, MS Dhoni & Ravindra Jadeja

इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन के दिन नज़दीक आते ही क्रिकेटप्रेमियों के उपर इसका खुमार सर चढ़कर बोलने लगा है। आईपीएल फैंस इस नीलामी को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं। हर टीम के फैंस सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम से जुड़ने की उम्मीद लेकर बैठे हैं। हर बार की तरह इस बार भी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश होने की उम्मीद है। नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी टीमों के मालिक अपने पसंदीदा खिलाड़ी को पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। कभी-कभी सबसे महंगे खरीदे गए खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए मैच विनर साबित हो जाते हैं तो कई अवसरों पर यह दांव नाकामयाब साबित हो जाती है। साल 2008 में आईपीएल की सबसे पहली नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी थे जिन्हें चेन्नई ने 9.5 करोड़ रुपये ख़र्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा था। वहीं, साल 2021 की नीलामी में क्रिस मॉरिस रिकॉर्ड 16.25 करोड़ रुपये में बिके। आइये जानते हैं कि आईपीएल के पहले सीजन के ऑक्शन से लेकर अभी तक की नीलामी में किस-किस खिलाड़ी ने बटोरे हैं सबसे ज़्यादा पैसे और कैसा रहा है उनका प्रदर्शन…

साल 2021


क्रिस मॉरिस (RR) 

कीमत: 16.25 करोड़

साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने रिकॉर्ड 16.25 करोड़ रुपये ख़र्च कर मॉरिस को अपनी टीम के साथ जोड़ा। मॉरिस को एक बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। इस सीजन मॉरिस ने 11 मैचों में 9.17 की इकॉनमी से कुल 16 विकेट हासिल किया। वहीं, इस दौरान वह बल्ले से केवल 67 रनों का ही योगदान दे पाए। 

Source link

Write A Comment