रांची: सीआईडी के द्वारा पूछताछ के लिए सोमवार को बुलाए जाने के बाद JPSC में बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। आयोग के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों सदस्यों ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को भेज दिया है। JPSC में कथित परीक्षा अनियमितताओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच तीन सदस्यों के एक साथ इस्तीफे को अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। आयोग में अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद सदस्य के रूप में सूचीबद्ध रहे हैं। (इनपुट- मुकेश)
खबर अपडेट की जा रही है…