Mango Kheer Recipe: अगर आप भी गुलाब जामुन या रबड़ी खाकर थक चुके हैं तो घर पर कुछ नया ट्राई करने का समय आ गया है. गर्मियों का मौसम आते ही आम की मिठास हर घर की रसोई में घुलने लगती है, चाहे आम का शेक हो या आइसक्रीम आम किसी न किसी रूप में लोग खाते ही हैं. ऐसे में आज आपको मैंगो खीर बनाने की पूरी विधि बताएंगे. यह कम समय में तैयार होने वाली रेसिपी है. रसोईया प्रियंका सिंह ने बताया कि इसे बनाने के लिए अल्फांसो, केसर या दशहरी जैसे मीठे आम चाहिए. इससे स्वाद और बढ़ जाता है. इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी पसंद करते हैं. मेहमानों के आने पर उन्हें भी अलग चीज खाने को मिल जाएगी. वीडियो में देखिए इस समर डेजर्ट को बनाने की आसान विधि…
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।