Oppo K14 सीरीज में एक और बजट फ्रेंडली फोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी के इस फोन को हाल ही में BIS पर देखा गया है। ओप्पो का यह फोन मॉडल नंबर CPH3007 के साथ देखा गया है। इसके अलावा कंपनी Oppo F35 Pro को भी जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर टीज किया है। यह फोन 10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा।
BIS पर हुआ लिस्ट
Oppo K14 सीरीज के इस फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर CPH3007 के साथ देखा गया है। दावा किया जा रहा है कि यह फोन Oppo K14 Lite के नाम से पेश किया जाएगा। हालांकि, BIS लिस्टिंग में फोन के किसी फीचर के बारे में जानकारी शेयर नहीं की गई है। इससे पहले फोन को इसी मॉडल नंबर के साथ गूगल प्ले कंसोल पर भी देखा गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो का यह फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की तरफ से भी इस मॉडल के बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं की गई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह फोन Oppo A6c 4G जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। इन दोनों फोन के हार्डवेयर लगभग एक जैसे हो सकते हैं। ओप्पो A सीरीज का यह फोन OP632F मॉडल नंबर के साथ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है। भारत में इस फोन को Oppo K14 Lite के नाम से पेश किए जाने की संभावना है।
Oppo A6c 4G को भारत में इस साल मई में लॉन्च किया गया है। फोन की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह बजट फ्रेंडली फोन दो स्टोरेज ऑप्शन- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। ओप्पो के इस फोन के टॉप मॉडल की भारत में कीमत 16,999 रुपये है।
Oppo A6c 4G के फीचर्स
ओप्पो के इस बजट फ्रेंडली फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। चीनी कंपनी के इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 7000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है और यह 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन के बैक में 13MP का मेन कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP का कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें – iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8: कौन सा फोल्डेबल फोन है ज्यादा दमदार?