DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
OTP ईमेल देर से आने की शिकायत, Gmail सिस्टम में आई गड़बड़ी, सीधे Primary Inbox में पहुंच रहे हैं स्पैम ईमेल
ऐप्स

OTP ईमेल देर से आने की शिकायत, Gmail सिस्टम में आई गड़बड़ी, सीधे Primary Inbox में पहुंच रहे हैं स्पैम ईमेल

By digi_hin January 25, 2026 2 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


अगर आपका जीमेल इनबॉक्स अचानक अजीब तरह से भर गया है और जरूरी ईमेल ढूंढना मुश्किल हो रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. यह समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं हो रही. दुनियाभर के कई Gmail यूज़र्स इस समय एक टेक्निकल गड़बड़ी का सामना कर रहे हैं.

दरअसल, Gmail के ऑटोमैटिक स्पैम फिल्टर्स ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. प्रमोशनल ईमेल, ऑफर मैसेज और गैर-जरूरी अपडेट सीधे Primary Inbox में पहुंच रहे हैं. वहीं कुछ ईमेल पर चेतावनी भी दिख रही है कि Gmail ने इस मैसेज को स्पैम या वायरस के लिए ठीक से स्कैन नहीं किया.

ईमेल पर दिख रही अजीब चेतावनी
कई यूज़र्स को ईमेल खोलते समय एक नोट दिख रहा है, जिसमें लिखा है कि ‘इस मैसेज से सावधान रहें, Gmail इसे ठीक से स्कैन नहीं कर पाया.’ इससे लोग डर रहे हैं, लेकिन गूगल ने साफ किया है कि यह चेतावनी सिस्टम की खराबी की वजह से आ रही है, जरूरी नहीं कि ईमेल खतरनाक ही हो.

ईमेल देर से पहुंचने की भी शिकायत
इस गड़बड़ी का असर सिर्फ इनबॉक्स तक सीमित नहीं है. कई लोगों ने बताया है कि उन्हें ईमेल देरी से मिल रहे हैं. इसका सबसे ज्यादा नुकसान उन यूज़र्स को हो रहा है जो लॉगिन के लिए OTP या Two-Factor Authentication (2FA) का इस्तेमाल करते हैं. कई बार वेरिफिकेशन कोड समय पर नहीं आ रहा, जिससे अकाउंट लॉगिन में परेशानी हो रही है.

Google ने क्या कहा?
गूगल ने इस समस्या को स्वीकार कर लिया है. कंपनी ने बताया है कि वह इस गड़बड़ी को ठीक करने पर काम कर रही है. गूगल का कहना है कि जब तक सिस्टम पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, तब तक यूज़र्स को अनजान ईमेल, संदिग्ध लिंक और अटैचमेंट से दूर रहने की सलाह दी जाती है.

यूज़र्स को अभी क्या करना चाहिए?

फिलहाल गूगल ने यह नहीं बताया है कि यह समस्या कब तक पूरी तरह ठीक होगी. ऐसे में बेहतर होगा कि आप

  • अपने Spam Folder को भी समय-समय पर चेक करें.
  • जरूरी ईमेल के लिए इनबॉक्स पर नजर रखें.
  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.

यह परेशानी फिलहाल अस्थायी लग रही है, लेकिन थोड़ी सावधानी रखकर आप किसी भी बड़े नुकसान से बच सकते हैं.



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

Xiaomi-OPPO के बाद iPhone में भी आएगा Earthquake Alert! Apple से बात कर रहा चीन

September 15, 2026

iOS 27 Release: Apple का बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट, पुराने iPhone में क्या बदलेगा?

September 15, 2026

अब PF का हिसाब WhatsApp पर! ईपीएफओ ला रहा नई सुविधा

September 14, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, जानिए दिल्ली, यूपी और बिहार में दो 2 दिन कैसा रहेगा मौसम
      September 17, 2026
    • इंडिगो की फ्लाइट्स हुईं महंगी, यात्रा के दौरान आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा-जानें
      September 17, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates