जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट जारी है, कल पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी.. पत्थरबाजी हुई थी.. इसे लेकर जबरदस्त सियासी हलचल है.. राहुल गांधी आज पहले स्पीकर ओम बिरला से मिले.. लोकसभा में NEET पेपर लीक पर चर्चा की मांग की.. इसके बाद, राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ RML अस्पताल पहुंचे। जहां घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की.. उनका हालचाल जाना.. राहुल गांधी इसे लेकर सरकार पर हमलावर हैं और धर्मेंद्र प्रधान के साथ गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

पूरा देश जानता हैं कि एजुकेशन सिस्टम टूट चुका है, पर फिर भी ये अभी तक चल रहा है। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? क्या कारण है? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और पुलिसकर्मियों द्वारा छात्रों की पिटाई करने की इस हरकत को रोकना चाहिए, ये पूरी तरह से गलत है

धर्मेंद्र प्रधान… वे एक मध्यस्थ हैं… उन्हें निश्चित रूप से इस्तीफ़ा देना चाहिए… लेकिन छात्रों की पिटाई। धर्मेंद्र प्रधान ने नहीं की है…गृह मंत्री ने की है… उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए और गृह मंत्री प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं। उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए, ये सब क्या हो रहा है।

 

 





Source link

Write A Comment