प्याज की भाजी रेसिपी (Pyaz Ki Bhaji Recipe): प्याज की भाजी (Pyaz Ki Bhaji) कई लोगों की पसंदीदा सब्जियों में से एक है. रूटीन में एक जैसी सब्जियों को खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो मुंह का जायका बदलने के लिए प्याज की भाजी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. कई बार ऐसा भी होता है कि घर में सब्जी नहीं होती, ऐसी सूरत में भी प्याज सब्जी के तौर पर एक बेहतर ऑप्शन होता है. आप भी अगर प्याज की भाजी खाना पसंद करते हैं तो हम इसे बनाने की आसान रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी को फॉलो कर आप बेहद कम वक्त में ही प्याज की स्वादिष्ट भाजी तैयार कर सकते हैं.

प्याज की भाजी बनाने के लिए सामग्री
प्याज कटी – 1/2 किलो
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 2
हल्दी – 1/4 टी स्पून
मूंगफली/सरसों का तेल – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: Aloo Ke Kofte Recipe: आलू के कोफ्ते बनाने की आसान रेसिपी

प्याज की भाजी बनाने की विधि
प्याज की भाजी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लें और उन्हें काट लें. इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गैस पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें हरी मिर्च डालकर चटकने दें. इसके बाद कटे हुए प्याज तेल में डालकर करछी की मदद से चलाते हुए फ्राई करें. जब प्याज का हल्का सा रंग बदलने लगे तो उसमें हल्दी पाउडर डालकर करछी से अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद प्याज में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.

इसे भी पढ़ें: डिनर का स्वाद बढ़ा देगा शाही मशरूम, ये है सिंपल रेसिपी
प्याज की सब्जी का मसाला कड़ाही से न चिपके इसके लिए भाजी में थोड़ा सा पानी छिड़क दें. इसके बाद लगभग 5 मिनट तक मसाले को अच्छी तरह से पकने दें. इसके बाद सब्जी में थोड़ा सा पानी और छिड़के और 2 से 3 मिनट तक ढंककर पकाएं. इस तरह आपकी स्वादिष्ट प्याज की भाजी बनकर तैयार हो गई है. इसे गर्मागर्म सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle



Source link

Write A Comment